फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahanavami 2025: महानवमी पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, कन्या संग इन 2 राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान

Tue, 30 Sep 2025 02:57 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 30 Sep 2025 02:57 PM IST
सार

Mahanavami 2025: इस साल 1 अक्तूबर 2025 को महानवमी मनाई जा रही है। इस दिन देशभर के देवी मंदिरों में भव्य पूजा-पाठ सहित कन्या पूजन का आयोजन किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा की उपासना से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है

विज्ञापन
budhaditya yog on mahanavami 2025 these zodiac signs will get benefits
Mahanavami 2025 - फोटो : अमर उजाला

Mahanavami 2025: इस साल 1 अक्तूबर 2025 को महानवमी मनाई जा रही है। इस दिन देशभर के देवी मंदिरों में भव्य पूजा-पाठ सहित कन्या पूजन का आयोजन किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा की उपासना से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है और उनकी असमी कृपा जीवन पर बनी रहती है। हालांकि, इस बार महानवमी ज्योतिष दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। इस तिथि पर ग्रहों के राजा सूर्य और ग्रहों के राजकुमार बुध की युति हो रही है, जिससे बुधादित्य योग बन रहा है। इसके अलावा बुध के अपनी राशि यानी कन्या में होने से भद्र राजयोग बना हुआ है। वहीं सुख-सौभाग्य के कारक ग्रह शुक्र गुरु के साथ अर्धकेंद्र योग भी बना रहे है। ऐसे में महानवमी पर बन रहे इस दुर्लभ संयोग से कुछ राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

budhaditya yog on mahanavami 2025 these zodiac signs will get benefits
सिंह राशि वालों के लिए समय लाभकारी रहेगा। आपके अटके काम पूरे होंगे। इस समय व्यापार में आपको नए संपर्कों से लाभ की प्राप्ति होगी। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि

  • सिंह राशि वालों के लिए समय लाभकारी रहेगा। आपके अटके काम पूरे होंगे। इस समय व्यापार में आपको नए संपर्कों से लाभ की प्राप्ति होगी। 
  • खास बात यह है कि आपकी जमापूंजी में भी वृद्धि होगी। 
  • संवाद प्रभावशाली लोगों से होगा, जिससे करियर को नई दिशा देने में आप सफल होंगे।
  • रिश्ते बेहतर बनेंगे और आर्थिक संतुलन बना रहेगा।
  • निवेश के लिए समय लाभकारी रहेगा।

Shami Puja on Vijayadashami: विजयादशमी पर शमी पूजन क्यों करते हैं? जानें इसका धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व

budhaditya yog on mahanavami 2025 these zodiac signs will get benefits
मार्केट में अटका धन निकल सकता है और वाहन खरीदने का सपना पूरा करेंगे। - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
  • कन्या राशि वालों के लिए समय कुछ सकारात्मक परिणामों से भरा रहेगा।
  • घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों का सहयोग-समर्थन मिलेगा।
  • आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यापार में आ रही बाधाएं दूर करने में कामयाब रहेंगे। 
  • घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। हालांकि, परिवार वालों के लिए कोई पार्टी का आयोजन भी आप करेंगे।
  • मार्केट में अटका धन निकल सकता है और वाहन खरीदने का सपना पूरा करेंगे।
 

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर बन रहा है बेहद खास संयोग,यहां जानें चंद्रमा निकलने का समय और पूजन विधि

विज्ञापन
विज्ञापन
budhaditya yog on mahanavami 2025 these zodiac signs will get benefits
मकर राशि वालों के लिए यह समय शुभ रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
  • मकर राशि वालों के लिए यह समय शुभ रहेगा।
  • कार्य योजना बेहतर होगी और व्यापार में बड़ा बदलाव आएगा।
  • कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट का हिस्सा आप बनेंगे, फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। 
  • हालांकि, यह सम छात्रों के लिए भी खास है। आपको परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
  •  जल्दी ही आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।
  • रिश्तों में प्रेम का संचार होगा और आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

Shami Puja on Vijayadashami: विजयादशमी पर शमी पूजन क्यों करते हैं? जानें इसका धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व

 

Ahoi ashtami 2025: अहोई माता कौन हैं? जानिए अहोई अष्टमी की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed