Budh Vakri in Tula 2020: बुध ग्रह आज से तुला राशि में वक्री हो चुके हैं और अब 3 नवंबर को मार्गी होंगे। बुध वक्री का प्रभाव कुछ राशियों पर अशुभ तो कुछ राशियों पर शुभ पड़ेगा। इसके अलावा कुछ राशियों पर इसका मिलाजुला प्रभाव भी देखने को मिलेगा। लेकिन जिन राशियों पर बुध की उल्टी चाल का प्रभाव शुभ होगा उन राशि के जातकों को काफी अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं किन पांच राशियों पर पड़ेगा बुध की उल्टी चाल का शुभ प्रभाव..
इन 4 राशि वालों की आज से कटेगी चांदी, बुध वक्री का पड़ेगा शुभ प्रभाव
मेष राशि
शादी विवाह से संबंधित मसले सुलझेंगे। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार से जुड़े कार्यो का निपटारा होगा। नया कार्य व्यापार आरंभ करने वालों अथवा दैनिक व्यापारियों के लिए फल और शुभ रहेगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर तू-तू-मैं-मैं भी हो सकती है।
मिथुन राशि
छात्र/छात्राओं को शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। मान सम्मान तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के साधन भी बढ़ेंगे। नई सर्विस के लिए आवेदन करना हो अथवा विदेशी नागरिकता के लिए प्रयास कर रहे हों तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं। रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत। परिवार के सदस्यों का सम्मान करें।
कार्य व्यापार में आ रही रुकावटें दूर होंगी और तरक्की के मार्ग खुलेंगे। नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने की दृष्टि से समय अनुकूल है। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छी सफलता के लिए और प्रयास करने होंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में रुके हुए कार्यों का निपटारा होगा। घर परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग हैं।
राशि से दशम भाव में बुध अतिशुभ फल ही प्रदान करेंगे किंतु, स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। समाज के प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाना चाहें तो अवसर अनुकूल है। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सफल रहेंगे। विदेशी कंपनियों अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करने की दृष्टि से भी समय बेहद अनुकूल है।