Horoscope Today 14 October 2020: तुला और धनु समेत पांच राशियों को फायदा, जबकि बाकी का दिन रहेगा मिलाजुला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज के दिन प्यार मे सराबोर रहेंगे। आप अपनी लव लाइफ खोलकर जिएंगे और मन में प्यार को लेकर, जो उमंगे होंगी। उनका आनंद लेगे आपका प्रिय भी आपकी खुशी में पूरी तरह से शामिल होगा, जिससे आज का दिन ही खुशनुमा होगा। काम को लेकर स्थितियां पूरी तरह से आप के पक्ष में नजर आएंगे, जिससे आप काफी खुश होंगे। अपने कुछ जरूरी कामों को आप भाग्य के सहारे भी छोड़ देंगे और उन्हें सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सही तरीके से सही दिशा में आगे बढ़ेगा और आपका जीवन साथी आज आपको कोई अच्छी बात बता सकता है, जिसे सुनकर आपकी बाँछें खिल उठेंगी।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
घर में किसी के आने से रौनक आ जाएगी। घर में कोई फंक्शन कर सकते हैं या घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कोई नई चीज खरीद कर ला सकते हैं। आपकी सेहत जबरदस्त रहेगी और आज के दिन को आप खूब इंजाय करेगे। आपकी मां जी आज आप पर खूब प्यार लुटाएंगी। बिजनेस को लेकर स्थितियां आज बढ़िया रहेंगी। इन्वेस्टमेंट करने के हिसाब से भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। केवल एक बात का ध्यान रखें। ज्यादा उकसावे में आकर किसी से बुरा भला ना बोले नहीं तो दिक्कत हो सकती है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग होगी। बहुत समय से आप इसकी कोशिश कर रहे थे। आज आप को मौका मिल सकता है। सरकारी कामों में हाथ डालने से आपको लाभ के योग बनेंगे। आपका जीवन साथी बुद्धिमानी की बातें करेगा और उनकी ही किसी सलाह को सुनकर आपको अपने काम को आगे बढ़ाने का कोई नया तरीका मिल सकता है। अपने विरोधियों से थोड़ा सावधान रहना जरूरी होगा। वह आज प्रबल स्थिति में हो सकते हैं। बुद्धि अच्छी रहेगी, जिससे आपको सही समय पर सही काम करने की इनट्यूशन प्राप्त होगी।
कर्क दैनिक राशिफल ( Cancer Daily Horoscope)
मन से भावुक होने वाले आप आज काफी मजबूत स्थिति में नजर आएंगे। आज अपने घर में चल रही परिस्थितियों पर आपका पूरा नियंत्रण होगा। घर में खुशी आएगी और आज अपनी प्यारी मीठी बातों से आज आप सबका दिल जीत लेंगे। आने वाली खुशी की दस्तक घर में होगी और घर में लोगों का आना जाना हो सकता है। बिजनेस को लेकर थोड़ा गंभीर रवैया अपनाना जरूरी होगा। हल्के में स्थितियों को लेना नुकसानदायक हो सकता है। अपने निजी जीवन को लेकर आज आपको थोड़ी निराशा हो सकती है, लेकिन आपके काम को लेकर स्थितियां बहुत मजबूत हैं। आपके प्रयास सफल होंगे।