फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Gochar 2024: नए साल से पहले इन तीन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में मिल सकती है सफलता

Wed, 18 Dec 2024 12:01 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 18 Dec 2024 12:01 PM IST
सार

Budh Nakshatra Gochar 2024: बुध देव 24 दिसंबर 2024 को सुबह 8 बजकर 42 मिनट पर ज्येष्ठा नक्षत्र में एंट्री लेंगे। अपने ही नक्षत्र में प्रवेश करने के बाद इन तीन राशियों को लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं

विज्ञापन
Budh Nakshatra Gochar 2024 date and time know budh nakshatra parivartan
Budh Nakshatra Gochar 2024 - फोटो : अमर उजाला

Budh Nakshatra Gochar 2024: ज्योतिष में बुध ग्रह को मिथुन और कन्या राशि का स्वामी माना गया है, वह बुद्धि, तर्क, मित्र और वाणी के कारक है। कुंडली में बुध की स्थिति का विशेष महत्व होता है, इसके आधार पर व्यक्ति को शुभ-अशुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं। माना जाता है कि अगर बुध मजबूत स्थिति में होते हैं, तो जातक को बिजनेस, नौकरी और शिक्षा में सफलता मिलती हैं।



बुध सूर्य के सबसे नजदीक है, और सभी ग्रहों में सबसे तेज गति से सूर्य का चक्कर लगाते हैं, इसलिए जब भी वह अपना स्थान बदलते हैं तो 12 राशियों पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। पंचांग के अनुसार साल 2024 की समाप्ति से पहले बुध अपना नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। माना जा रहा है कि बुध देव 24 दिसंबर 2024 को सुबह 8 बजकर 42 मिनट पर ज्येष्ठा नक्षत्र में एंट्री लेंगे। अपने ही नक्षत्र में प्रवेश करने के बाद इन तीन राशियों को लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं, बुध की कृपा से इन राशियों के भाग्य में वृद्धि होने की संभवाना है, आइए इनके नाम जानते हैं।

Budh Nakshatra Gochar 2024 date and time know budh nakshatra parivartan
साल की शुरुआत से पहले ही आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
बुध नक्षत्र परिवर्तन से वृषभ राशि वालों को व्यापार में धन लाभ होने की संभावना है। आपकी व्यापार विस्तार की योजनाएं भी सफल होंगी। धन कमाने के कई अन्य अवसर भी मिलेंगे। यदि कोई पैतृक संपत्ति से संबंधी विवाद चल रहा था तो वह हल होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में किसी सम्मान की प्राप्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार बुध के गोचर से आपके स्वास्थ्य में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। मानसिक तनाव में कमी आएगी। किसी मित्र से आपको लंबे समय बाद मिलने का मौका भी मिलेगा। साल की शुरुआत से पहले ही आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

Budh Nakshatra Gochar 2024 date and time know budh nakshatra parivartan
छात्रों को शिक्षा में आ रही समस्या का समाधान हासिल होगा। परीक्षा के परिणाम आने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार बुध के गोचर से आपको आय के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे। बुध के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल हो सकता है। यात्रा के योग बनेंगे। जीवनसाथी का साथ व सहयोग बना रहेगा। व्यापार की शुरुआत कर रहे लोगों की सभी योजनाएं सफल होंगी। छात्रों को शिक्षा में आ रही समस्या का समाधान हासिल होगा। परीक्षा के परिणाम आने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। साल की शुरुआत से पहले किसी उपहार की प्राप्ति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Nakshatra Gochar 2024 date and time know budh nakshatra parivartan
नए साल से पहले आप किसी बड़ी योजना में निवेश करेंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए आप तैयार कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। - फोटो : amar ujala

तुला राशि
बुध नक्षत्र परिवर्तन से आपको निवेश में लाभ मिलेगा। किसी भी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। धन संबंधित समस्याओं को लेकर समाधान मिलेगा। मीडिया, संगीत, नृत्य व मार्केटिंग के क्षेत्र में प्रयास कर रहे लोगों की किसी खास व्यक्ति से बातचीत होगी। आप  जरूरतमंदों की मदद करने के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। छात्र अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। नए साल से पहले आप किसी बड़ी योजना में निवेश करेंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए आप तैयारी कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed