ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 01 फरवरी को दिन के 02 बजकर 22 मिनट पर धनु राशि की यात्रा समाप्त करके मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जहां ये 20 फरवरी की सुबह 06 बजकर 01 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद कुंभ राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का युवाओं और व्यापार जगत पर सीधा प्रभाव पड़ता है। सभी राशियों के लिए इनका परिवर्तन काल कैसा रहेगा? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
2 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव हर तरह से बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही, लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां बेहद अनुकूल रहेंगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। मकान वाहन के भी क्रय करने का योग है।
3 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध धर्म और आध्यात्म में रुचि बढ़ाएंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति का सदुपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। योजनाएं गोपनीय रखें और आगे बढ़ें।
4 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा विशेष करके पेट संबंधी विकार,चर्म रोग और दबावों के रिएक्शन से सावधान रहना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। इस अवधि के मध्य किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे।
5 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। कार्य व्यापार में भी उन्नति रहेगी फिर भी साझा व्यापार करने से बचें। परिवार में नए मेहमानों के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के टेंडर आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियों बेहद अनुकूल रहेंगी। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे।