ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 27 नवंबर की सुबह 05 बजकर 53 मिनट पर वृश्चिक राशि की यात्रा समाप्त करके धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि पर गोचर करते हुए ये 13 दिसंबर को वक्री होकर 28 दिसंबर को फिर से वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वृश्चिक राशि पर ही गोचर करते हुए ये 02 जनवरी को मार्गी होकर 01 फरवरी की दोपहर 02 बजकर 42 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके धनु राशि में गोचर का पृथ्वी वासियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
{"_id":"65656d1d5b3766686809ca7f","slug":"budh-gochar-2023-mercury-transit-in-dhanu-rashi-these-zodiac-signs-will-get-benefits-2023-11-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Budh Gochar 2023: बुध का धनु राशि में परिवर्तन, इन राशियों की चमकेगी किस्मत और मान-सम्मान में होगी वृद्धि","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Budh Gochar 2023: बुध का धनु राशि में परिवर्तन, इन राशियों की चमकेगी किस्मत और मान-सम्मान में होगी वृद्धि
Tue, 28 Nov 2023 10:08 AM IST
विनोद शुक्ला
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 28 Nov 2023 10:08 AM IST
विज्ञापन
Budh Gochar 2023: बुध बुद्धि के देवता के रूप में पूजे जाते हैं। बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पति होता है। बुध ग्रह उत्तर और कुबेर देवता का प्रतिनिधित्व करते हैं।
- फोटो : अमर उजाला
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। यात्रा देशाटन का लाभ तो मिलेगा ही विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। धर्म और आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक प्रतिष्ठानों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।

वृषभ राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कई तरह से उतार-चढ़ाव ला सकता है, विशेष करके स्वास्थ्य संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। दवाओं के रिएक्शन तथा चर्मरोग से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। योजनाएं गोपनीय रखें।

मिथुन राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कार्यक्षेत्र का विस्तार तो करेगा ही शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। इस अवधि के मध्य अधिक कर्ज के लेन-देन से और साझा व्यापार करने से परहेज करें। अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं सावधान रहें।

कर्क राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम देगा किंतु स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। गुप्त शत्रु भी बढ़ेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्राएं भी करेंगे। इस अवधि के मध्य वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। बैंक के अधिक कर्ज लेने से बचने का प्रयास करें।