{"_id":"647abdc65ed621a5bc093c41","slug":"budh-gochar-2023-in-taurus-know-impact-on-12-zodiac-signs-in-hindi-2023-06-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Budh Gochar 2023 : आज बुध ग्रह करेंगे वृषभ राशि में प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों पर प्रभाव","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Budh Gochar 2023 : आज बुध ग्रह करेंगे वृषभ राशि में प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों पर प्रभाव
Wed, 07 Jun 2023 09:55 AM IST
विनोद शुक्ला
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 07 Jun 2023 09:55 AM IST
विज्ञापन
Budh Gochar 2023: बुध बुद्धि के देवता के रूप में पूजे जाते हैं। बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पति होता है। बुध ग्रह उत्तर और कुबेर देवता का प्रतिनिधित्व करते हैं।
- फोटो : अमर उजाला
ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध आज यानी 07 जून की सायं 7 बजकर 44 मिनट पर मेष राशि की यात्रा समाप्त करके वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 24 जून दोपहर 12 बजकर 41 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद मिथुन राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
राशि
मेष राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणाम दिलाएगा। अपनी वाणी कुशलता के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। आर्थिक और सामाजिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। इन सबके बावजूद स्वास्थ्य विशेष करके चर्म रोग संबंधी समस्या से सावधान रहें। पाचन तंत्र के विकार से भी बचें।

वृषभ राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए बुध का शुभ प्रभाव मानसिक मजबूती प्रदान करेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसमें भी परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है। ससुराल पक्ष से सहयोग के योग।

मिथुन
मिथुन राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बुध अधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उसे दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा।

कर्क राशि-
राशि से एकादश लाभ स्थान में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कार्यक्षेत्र का विस्तार तो करेगा ही कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहतरीन रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा।