फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Asta 2024: बुध ग्रह हुए अस्त, इन राशि के जातकों को हर कार्य में मिलेगी सफलता

Mon, 05 Aug 2024 06:12 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 05 Aug 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Budh Asta 2024 Mercury Set in Leo These Zodiac signs may get success in hindi
अस्त बुध देंगे इन राशियों को लाभ - फोटो : amar ujala

Budh Asta in Singh Rashi: बुध ग्रह एक निश्चित राशि परिवर्तन करते हैं। बुध राशि परिवर्तन के साथ कभी वक्री होते हैं तो कभी मार्गी। कल यानी 03 अगस्त, 2024 को रात्रि 08 बजकर 05 मिनट पर बुध अस्त हो चुके हैं और 28 अगस्त 2024 तक इसी अवस्था में रहेंगे। बुध को सुख-संपदा, धन-वैभव, बुद्धि, तर्क-वितर्क और व्यापार का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध के अस्त होने से कुछ राशि के जातकों के जीवन में परेशानी आ सकती है तो कुछ जातकों के जीवन में खुशियों की बरसात होगी। आइए जानते हैं बुध के वक्री अवस्था में अस्त होने से किन राशियों को मिलेगा  लाभ। 



Venus Ketu Yuti 2024: कन्या राशि में शुक्र-केतु की युति, इन राशि वालों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव

इस महीने शुक्र करेंगे दरिद्र योग का निर्माण, इन तीन राशि वालों को रहना होगा सावधान

Budh Asta 2024 Mercury Set in Leo These Zodiac signs may get success in hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि मिथुन राशि में बुध तीसरे भाव में अस्त हुए हैं। ऐसे में मिथुन राशि के जातकों को अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना है। व्यापार में भी अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी।  आय के नए साधन भी आपको प्राप्त होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ भी रिश्ते मधुर होंगे। 

Budh Asta 2024 Mercury Set in Leo These Zodiac signs may get success in hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लग्न भाव में सिंह अस्त होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को व्यापार और धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति की संभावना है। साथ ही आय में भी वृद्धि होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपको परास्त करने का प्रयास करेंगे लेकिन वह आपके सामने खड़े नहीं रह पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Asta 2024 Mercury Set in Leo These Zodiac signs may get success in hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों के सातवें भाव में बुध अस्त हुए हैं। ऐसे में कुंभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आर्थक स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन धन संचय करने का प्रयास करते रहें। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। व्यपर में  जो समस्या आ रही थी वह शीघ्र समाप्त होगी। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed