फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस महीने शुक्र करेंगे दरिद्र योग का निर्माण, इन तीन राशि वालों को रहना होगा सावधान

Sun, 04 Aug 2024 06:30 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 04 Aug 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
venus transit in kanya rashi make inauspicious yoga these zodiac sign unlucky
क्या होता है दरिद्र योग - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन से अन्य दूसरे ग्रहों के साथ युति बनती है। ऐसे में ग्रहों के संयोजन से कई तरह के शुभ और अशुभ दोनों ही तरह के योग बनते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर जातकों की कुंडली में शुभ योग बनता है जीवन में सफलता और अच्छे परिणाम की प्राप्ति होती है, वहीं अशुभ योगों के निर्माण होने पर असफलताएं और परेशानियां आती हैं। आपको बता दें कि अगस्त माह में ग्रहों की युति से एक बहुत ही अशुभ योग दरिद्र योग बनने जा रहा है। दरअसल अगस्त माह में सूर्य और शुक्र समेत कई ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र 25 अगस्त को कन्या रशि में गोचर करेंगे, कन्या राशि में शुक्र नीच के माने जाते हैं। इस तरह से कन्या राशि में दरिद्र योग का निर्माण होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई शुभ ग्रह के संपर्क में अशुभ ग्रह आता है तो कुंडली में दरिद्र योग बनता है। इसके अलावा गुरु जब कुंडली के छठे से बारहवें भाव में मौजूद होते हैं तो दरिद्र योग बनता है। अगस्त में दरिद्र योग बनने से कुछ राशि के जातकों के लिए परेशानियां आ सकती हैं। 

venus transit in kanya rashi make inauspicious yoga these zodiac sign unlucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना कुछ मुश्किलों से भरा रह सकता है। 25 अगस्त को शुक्र के राशि परिवर्तन करने से शुक्र देव अपनी नीच राशि कन्या में गोचर होकर धन भाव में विराजमान होंगे। नौकरीपेशा जातकों के जीवन में नौकरी से जुड़ी कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आपको कार्यक्षेत्र में सावधान रहना होगा। 
venus transit in kanya rashi make inauspicious yoga these zodiac sign unlucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
अगस्त माह में शुक्र के गोचर करने से बना दरिद्र योग आपके लिए परेशानियों से भरा रह सकता है। इस माह आपको सेहत से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं। जीवन में अगस्त माह में उतार-चढ़ाव से जूझना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। करियर से जुड़ी कुछ परेशानियां आ सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
venus transit in kanya rashi make inauspicious yoga these zodiac sign unlucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
अगस्त माह में शुक्र के नीच राशि में गोचर करने से कुछ असुविधा हो सकती है। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके खिलाफ कोई षडयंत्र रच सकता है। वाहन चलाते समय आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। धन हानि होने की संभावना है। इस माह किसी योजना में धन का निवेश करते समय सावधानी बरतनी होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed