फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Rahu Yuti : 31 मार्च से बुध राहु युति का जड़त्व योग, इन 3 राशि के जातकों को रहना होगा सावधान

Sat, 18 Mar 2023 02:20 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 18 Mar 2023 02:20 PM IST
विज्ञापन
Budh And Rahu Yuti Will Make These Zodiac Sign On Bad Impact
कुंडली में राहु
वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में संचरण करते हैं और उनके इस संचरण से अनेक प्रकार के योगों का निर्माण होता है जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव जातक के जीवन पर पड़ता है। इस समय बुध अपनी नीच राशि में गोचर कर रहे हैं और 31 मार्च को उनका गोचर मेष राशि में होगा जहां 7 जून तक बुध वहीं विराजमान रहेंगे। मेष राशि में इस समय पहले से राहु विराजमान हैं ऐसे में राहु बुध की युति से जड़त्व योग का निर्माण होगा। इस युति पर शनि की नीच दृष्टि भी होगी। ऐसे में 3 राशि के जातकों को बेहद सावधान रहना होगा। 
Budh And Rahu Yuti Will Make These Zodiac Sign On Bad Impact
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध राहु की युति द्वादश भाव में होगी जिसे व्यय भाव कहा गया है। इन दोनों ग्रहों की अशुभ युति से आपके खर्चे में वृद्धि होगी वहीं यात्राओं से कोई ख़ास लाभ नहीं होगा। इस समय आपको अपनी सेहत को लेकर भी सावधान रहना होगा। आपके शत्रु आपके खिलाफ सिर उठा सकते है। अपनी वाणी से आप काम बिगाड़ सकते हैं। ससुराल पक्ष से किसी भी प्रकार का कोई आर्थिक लेनदेन नहीं करना है। इस समय अपने धन को बचाकर रखें। 
Chaitra Navratri 2023: इस दिन से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, जानें घटस्थापना विधि और मुहूर्त 
Budh And Rahu Yuti Will Make These Zodiac Sign On Bad Impact
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध राहु की युति अष्टम भाव में होगी जिसे आकस्मिक घटना का भाव कहा गया है। लग्नेश का अष्टम भाव में राहु से युति करना किसी बड़ी विपत्ति को लेकर आ सकता है। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि आप पूरी सावधानी से वाहन चलाए। अगर आप त्वचा रोगी है तो समय समय पर डॉक्टर से सलाह ले। इस समय आपका निवेश अटक सकता है इसलिए जहां भी निवेश करे सोच समझकर ही करे। कार्य स्थल पर आपके सहयोगी आपको उचित सहयोग नहीं देंगे। 

Chaitra Navratri 2023 : 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि आरंभ, जानिए कैसे करें मां दुर्गा की आराधना
विज्ञापन
विज्ञापन
Budh And Rahu Yuti Will Make These Zodiac Sign On Bad Impact
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध राहु की युति पंचम भाव में होगी जिसे प्रेम और संतान का भाव कहा गया है। इस भाव में बुध राहु का योग आपकी बुद्धि को भ्रमित कर सकता है। इस समय आप कोई ऐसा निर्णय ले सकते है जो आपके लिए भविष्य में शुभ नहीं होगा। इस समय कोई नया काम शुरू करे तो सोच समझकर ही शुरू करे। अपने प्रेमी को धोखा नहीं दे और ना ही किसी को प्रेम प्रस्ताव दे। इस समय अपने बड़े भाइयों के साथ किसी भी प्रकार का कोई मतभेद नहीं होने दे।
Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि पर अपनी राशि अनुसार करें मां दुर्गा की आराधना, मिलेगी सुख-समृद्धि
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed