फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्मत चमकाने के लिए कौन सा रत्न धारण करते हैं आपके चहेते सितारे

Wed, 29 Jun 2016 04:09 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Jun 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
bollywood stars lucky gems
सि‌तारों के रत्न

आप ज‌िन स‌ितारों के द‌ीवाने हैं वह स‌ितारे भी अपने स‌ितारे चमकाने के ल‌िए रत्नों पर यकीन करते हैं। बॉलीवुड का शायद ही ऐसा कोई स‌ितारा है ज‌िनकी उंगल‌ियों में रत्न नहीं हैं। महानायक अम‌िताभ बच्चन, सलमान खान, संजय दत्त, शाहरुख खान, अक्षय कुमार सभी रत्नों पर व‌िश्वास करते हैं। आइये जानें आपके चहेते स‌ितारे कौन सा रत्न धारण करते हैं और इन रत्नों पर यकीन की वजह क्या है।

क‌‌िस्मत चमकाने के ल‌िए कौन सा रत्न धारण करते हैं आपके चहेते स‌ितारे

bollywood stars lucky gems
श्‍ााहरुख्‍ा खान

बॉलीवुड के बादशाह की छोटी उंगली में हरे रंग का रत्न है। इस रत्न का नाम है पन्ना। ज्‍योत‌िषशास्‍त्र में इस रत्न को बुध का रत्न कहा गया है। इस रत्‍न को धारण करने से बुद्ध‌ि, व्यवसाय, धन और शोहरत का लाभ म‌िलता है। आप देख सकते हैं क‌ि यह तमाम बातें शहरुख खान के साथ लागू होती है। आप देख सकते हैं क‌ि यह अपनी बौद्ध‌िक क्षमता से व्यवसाय में लाभ उठाना जानते हैं, इनके पास धन भी है और शोहरत भी।

अम‌िताभ की उंगली में नीले रंग रत्न

bollywood stars lucky gems
अम‌िताभ

अम‌िताभ की उंगली में नीले रंग रत्न नीलम उनके ल‌िए बहुत ही भाग्यशाली रहा। इस रत्न को धारण करने के बाद से अम‌िताभ की क‌िस्मत के स‌ितारे चमक उठे। कहते हैं शन‌ि का यह रत्न ज‌िनके ल‌िए अनुकूल हो जाता है उसे राजा बना देता है। लेक‌िन यह भी है क‌ि इस रत्न को धारण करने वाला सच्चा और मेहनती होना चाह‌िए। इन दोनों गुणों और नीलम के कारण अम‌िताभ बॉलीवुड के शहंशाह बने हुए हैं। लेक‌िन एक बात और गौरतलब है क‌ि नीलम के साथ पन्ना भी अम‌िताभ की कामयाबी में सहायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐश्वर्या राय का भ्‍ााग्‍यश्‍ााली रत्‍न

bollywood stars lucky gems
ऐश्वर्या राय
अम‌िताभ की बहू ऐश्वर्या राय भी अम‌िताभ की तरह नीलम रत्न को अपने ल‌िए भाग्यशाली मानती हैं इसल‌िए यह भी नीलम रत्न धारण करती हैं।
विज्ञापन

सलमान के रत्‍न की ख्‍ाूबी

bollywood stars lucky gems
सलमान खान

सलमान खान अपनी कलाई में ब्रेसलेट पहनते हैं ज‌िसमें फ‌िरोजा रत्न जड़ा हुआ है। सलमान खान इसे अपना लकी रत्न मानते हैं क्योंक‌ि जबसे इन्होंने इस रत्न को धारण क‌िया है तबसे बॉलीवुड में इन्होंने एक के बाद एक कामयाब फ‌‌िल्मों की लाईन लगा दी है। इस रत्न की खूबी यह है क‌ि यह शन‌ि और बुध दोनों ग्रहों को अनुकूल बनाने में सहायक होता है। इस रत्न को जादू-टोना, नजर दोष से बचाने वाला भी माना गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed