Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह के चौथे बड़ा मंगल का धार्मिक महत्व इस बार और भी बढ़ गया है, क्योंकि आज 26 मई 2026, मंगलवार को चंद्रमा ने हस्त नक्षत्र में गोचर किया है। मन, सुख और भावनाओं के कारक माने जाने वाले चंद्र ग्रह का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है। खासतौर पर हनुमान जी की प्रिय मानी जाने वाली 5 राशियों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ना शुरू हो गया है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस शुभ संयोग से धन लाभ, करियर में प्रगति और मानसिक सुख मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं चौथे बड़े मंगल पर हुआ चंद्र गोचर किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है।
June Monthly Horoscope: जून में ग्रहों का बड़ा परिवर्तन, जानें मेष से मीन किस राशि वालों के लिए महीना रहेगा शानदार
Nautapa 2026: नौतपा में ग्रहों का शुभ संयोग, 4 राशियों को मिलेगा आर्थिक फायदा और सफलता
2 of 6
नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
चौथे बड़ा मंगल पर हुआ चंद्र गोचर मेष राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और लंबे समय से रुके हुए कामों में भी गति आने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जबकि व्यापार करने वालों को नए संपर्कों से लाभ हो सकता है। प्रभावशाली लोगों के साथ संबंध मजबूत होने से भविष्य में बड़ा फायदा मिलने के योग हैं। यदि घर में आर्थिक तंगी या पारिवारिक तनाव चल रहा था तो अब स्थितियां धीरे-धीरे बेहतर हो सकती हैं। किसी पुराने विवाद या मानसिक परेशानी का समाधान मिलने से राहत महसूस होगी।
3 of 6
आर्थिक स्थिति मजबूत रहने से मन प्रसन्न रहेगा।
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए चौथा बड़ा मंगल सुख और संतुलन लेकर आ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने से मन प्रसन्न रहेगा और खर्चों को लेकर चिंता कम होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे तथा उनकी जरूरतों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। यदि पिछले कुछ समय से परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे, तो अब अपनों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। घर का माहौल खुशहाल रहेगा और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके प्रयासों की सराहना हो सकती है।
4 of 6
लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानियों में राहत मिल सकती है।
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए चंद्र गोचर कई सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। मांगलिक कार्य या किसी जरूरी उद्देश्य से की गई यात्रा सफल रहने की संभावना है। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानियों में राहत मिल सकती है और धन संबंधी मामलों में सुधार होगा। यदि आप नया घर लेने या स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलने के संकेत हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। मानसिक रूप से भी आप पहले की तुलना में अधिक शांत और संतुष्ट महसूस करेंगे।
5 of 6
कार्यक्षेत्र में भी आपके धैर्य और मेहनत का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है।
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह समय सावधानी और समझदारी से आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। जोखिम भरे फैसलों से दूरी बनाकर रखने पर आप किसी बड़ी परेशानी या नुकसान से बच सकते हैं। आर्थिक मामलों में स्थिति स्थिर बनी रहेगी और पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। यदि आप घर, जमीन या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जल्द ही कोई अच्छा अवसर सामने आ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा और घरेलू मामलों में संतुलन बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके धैर्य और मेहनत का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है।