फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

August Monthly Horoscope: अगस्त माह में मेष से लेकर मीन राशि वाले इन दिनों रहें जरा बचके...

Tue, 30 Jul 2024 01:05 PM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 30 Jul 2024 01:05 PM IST
विज्ञापन
august monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all zodiac signs
अगस्त मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-

माह के आरंभ से ही सफलताओं का सिलसिला निरंतर चलता रहेगा। अपनी वाणी कुशलता के बलपर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। नया कार्य-व्यापार आरंभ करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। माह की 13-14 तारीख को रहें जरा बचके।  
august monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि-
ग्रह-गोचर मान-सम्मान तथा पद की वृद्धि तो कराएंगे ही शिक्षा और प्रबंधन कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जाशक्ति सूझ-बूझ के बलपर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग हैं। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। मकान अथवा वाहन का भी क्रय कर सकते हैं। माह की 11-12 तारीख को रहें जरा बचके।
august monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि-
माह पर्यंत भाग दौड़ की अधिकता रहेगी। अधिक धन व्यय के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। मित्रों और संबंधियों से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। विदेश यात्रा के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो यह अवसर उत्तम रहेगा। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। माह की 9-10 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
विज्ञापन
august monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि-
माह के आरंभ से ही ग्रह-गोचर सुखद परिणाम दायक रहेंगे। महंगी वस्तुओं का क्रय करेंगे। घूमने-फिरने पर भी अधिक धन व्यय होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। माह की 20-21 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
august monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि-
ग्रह-गोचर कार्य व्यापार में अनुकूलता लाएंगे। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। व्यापार में भी नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति अधिक चिंतनशील रहें। वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा। सफलताओं का सिलसिला तो चलता रहेगा किंतु साझा व्यापार करने से परहेज करें। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना ही पड़ेगा। माह की 18-19 तारीख को रहें जरा बचके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed