फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trigrahi Yog: सिंह राशि में त्रिग्रही योग बनने से इन 5 राशि वालों को मिलेगा सुख और धन लाभ

Wed, 26 Jul 2023 12:23 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 26 Jul 2023 12:23 PM IST
सार

सिंह राशि में मंगल, शुक्र और बुध ग्रह तीन के एक साथ आने से त्रिग्रही योग का निर्माण हुआ है।

विज्ञापन
trigrahi yog 2023 mars venus and mercury combination in leo know impact of all rashi
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार त्रिग्रही योग से सभी 12 राशि के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ता है। - फोटो : istock
Trigrahi Yog 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी तीन ग्रहों की युति किसी एक राशि में बनती है तो उसे त्रिग्रही योग कहा जाता है। त्रिग्रही योग को बहुत ही दुर्लभ योग माना जाता है। आपको यह बताते चले कि ऐसा ही त्रिग्रही योग 25 जुलाई को बना है, जहां पर सिंह राशि में मंगल, शुक्र और बुध तीनों ग्रह एक साथ मौजूद हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार त्रिग्रही योग से सभी 12 राशि के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ता है। त्रिग्रही योग के निर्माण से 5 राशि वालों को इसका विशेष लाभ मिलने की संभावना है।
trigrahi yog 2023 mars venus and mercury combination in leo know impact of all rashi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए सिंह राशि में बना त्रिग्रही योग बहुत ही शुभ और मंगलकारी होने जा रहा है। आपको बता दें इस राशि के लिए ग्रहों की युति पांचवें भाव में हुई है ऐसे में आपको अच्छा फायदा मिलने के योग है। आपको उच्च स्थान की प्राप्ति हो सकती है और समाज में अच्छा मान-सम्मान मिलेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपके सभी कार्य बहुत ही आसानी के साथ पूरे होंगे। आपकी आर्थिक स्थितियां बेहतर होंगी। व्यापार करने वाले जातकों मुनाफा होने के अच्छे आसार दिखाई दे रहे हैं। 
trigrahi yog 2023 mars venus and mercury combination in leo know impact of all rashi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगल, शुक्र और बुध ग्रह चौथे स्थान पर विराजमान हैं। इस तरह से आपको किस्मत का साथ मिलेगा। सुख-सुविधा में बढ़ोत्तरी होगी। जो लोग नौकरी की तलाश में कई महीनों से प्रयासरत हैं उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के संकेत हैं। सेहत अच्छा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
trigrahi yog 2023 mars venus and mercury combination in leo know impact of all rashi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए सिंह राशि में बना त्रिग्रही योग आपके तीसरे भाव में हो रहा है। ऐसे में आपके लिए चारो तरफ से खुशियों की बौछार होने वाली है। धन लाभ की अच्छी संभावना है। आपके द्वारा बनाई गए लगभग सभी योजनाएं कामयाब होंगी। यात्रा का योग बन रहा है जहां पर सफलता के अच्छे संकेत हैं। 
विज्ञापन
trigrahi yog 2023 mars venus and mercury combination in leo know impact of all rashi
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
सिंह राशि में ही मंगल, शुक्र और बुध ग्रह की युति के कारण त्रिग्रही योग का निर्माण हुआ है जिस कारण से सिंह राशि के जातकों के लिए यह वरदान है। काफी समय तक आपको धन लाभ और अच्छी-अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। आर्थिक लाभ के नजरिए से आपका समय बहुत ही शुभ रहने वाला होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed