Guru Atichari : 2025 में गुरु ग्रह का गोचर खास महत्व रखता है, क्योंकि इस बार देवगुरु बृहस्पति ने 14 मई को मिथुन राशि में प्रवेश किया है और अब वे पूरे एक साल तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। लेकिन इस बार का गोचर सामान्य नहीं बल्कि अतिचारी है, यानी गुरु अपनी सामान्य गति से तेज़ चलेंगे। ज्योतिष में इसे विशेष रूप से प्रभावशाली माना जाता है क्योंकि ऐसी स्थिति में गुरु का प्रभाव तीव्र और गहरा होता है।
Mangal Gochar: 7 जून को मंगल का सिंह राशि में गोचर, जानें मेष और वृश्चिक वालों पर इसका प्रभाव
गुरु ग्रह को ज्ञान, धर्म, शिक्षा, सौभाग्य, विवाह और समृद्धि का कारक माना जाता है। अतिचारी गुरु कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ देने वाले हैं, वहीं कुछ राशियों के लिए चुनौतियों का कारण भी बन सकते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आपकी राशि पर इसका कैसा असर पड़ेगा,शुभ या अशुभ? आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा गुरु का विशेष आशीर्वाद और किन्हें रहना होगा सतर्क।
Rahu: पलभर में किस्मत बदल देता है राहु, कुंडली में बैठा सही गणित तो दौलत-शोहरत के ढेर पर बैठ जाएंगे आप
2 of 6
Guru Atichari
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरु का यह अतिचारी गोचर बेहद शुभ संकेत लेकर आया है। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने निवेशों से लाभ मिलने की संभावना रहेगी। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के योग हैं और सामाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है। यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट या बिजनेस विस्तार की योजना बना रहे हैं, तो समय अनुकूल रहेगा।
3 of 6
Guru Atichari
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए यह गोचर विशेष फलदायी है, क्योंकि स्वयं गुरु आपकी ही राशि में विराजमान हैं। इस गोचर से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी। अविवाहितों के लिए विवाह के योग बन सकते हैं, वहीं नौकरीपेशा लोगों को नई जॉब या प्रमोशन मिलने की संभावना है। इस समय यदि आप कोई परीक्षा या प्रतियोगिता दे रहे हैं तो सफलता के प्रबल संकेत हैं।
4 of 6
Guru Atichari
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए भी गुरु का यह गोचर कई मायनों में लाभदायक रहेगा। करियर में नए मौके मिल सकते हैं, साथ ही पद और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। सरकारी क्षेत्र से जुड़े जातकों को विशेष लाभ हो सकता है। समाज में आपकी छवि मजबूत होगी और कार्यक्षेत्र में आपकी काबलियत का लोहा माना जाएगा। इस समय आपके द्वारा लिया गया कोई बड़ा निर्णय भविष्य में लाभदायक सिद्ध हो सकता है।
5 of 6
Guru Atichari
- फोटो : adobe stock
कर्क, वृश्चिक और मकर राशि
इन तीन राशियों के लिए गुरु की अतिचारी चाल थोड़ी कठिनाइयाँ लेकर आ सकती है। कर्क राशि वालों को धन हानि और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वृश्चिक राशि के जातकों को सेहत और कार्यस्थल पर बाधाओं से जूझना पड़ सकता है, वहीं मकर राशि वालों के खर्चे आमदनी से ज्यादा हो सकते हैं। इन राशियों के लिए यह समय सतर्कता से चलने का है। निवेश सोच-समझकर करें और किसी भी बड़े निर्णय से पहले सलाह अवश्य लें।