29 मार्च 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
व्यर्थ के व्यय और गुप्त शत्रु आपको चिंतित कर सकते हैं। अत: आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक सन्दर्भ में दिन शुभ है। आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी और आपकी आय में वृद्धि संभव है। आपको कुछ अन्य स्रोतों से भी लाभ होगा।
आपकी लोकप्रियता अपने चरम पर होगी और आप महत्वपूर्ण लोगो से सहयोग प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आपका बोलबाला रहेगा। आप में से कुछ नया उद्यम शुरू कर सकते है अथवा एक नए सौदे को अंतिम रूप प्रदान कर सकते हैं। आपकी वित्तीय स्थिति में स्थिर रहेगी और कार्य क्षेत्र में आप अच्छी प्रगति करेंगे।
व्यवसाय में वृद्धि और करियर में बेहतरी के अवसर मिलेंगे। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे और आप कुछ ऐसी योजनायों को मूर्त रूप दे सकते हैं जिससे भविष्य में आपके वित्तीय वृद्धि में सहायक सिद्ध हो सकती है। आप भौतिक वस्तुओं पर खर्च करेंगे। नई नौकरी की तलाश करने वालों को अपने प्रयासो में सफलता मिल सकती है।
आज का दिन व्यापारियों के लिए शुभ है। आप काफी प्रगति करेंगे। व्यवसाय में वृद्धि के लिए अनुकूल स्थिति विकसित होगी। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। यदि बैंक या वित्तीय संस्थान से ऋण की तलाश है तो अपने प्रयासों को जारी रखें क्योंकि भाग्य आपके साथ है। वरिष्ठों से पारिवारिक संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। आपकी कामयाबी में वृद्धि होगी।