25 जनवरी 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
आर्थिक राशिफल 25 जनवरी: जानें धन और व्यवसाय को लेकर कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन
मेष
आज आप अपने कार्यस्थल में विरोधियों से सावधान रहें, आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। आज आपको आवश्यकता से अधिक खर्च करना पड़ सकता है। बिजनेस में दौड़भाग की जरूरत है। कारोबार में अच्छी प्रगति होने से भरपूर आर्थिक लाभ भी हो सकता है।
वृष
आज आपको वेतन और खर्चों के बीच सामंजस्य बिठा पाना मुश्किल होगा। साथ ही जीवन में कुछ नया करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। अपने काम को पूरी ईमानदारी के साथ करें। मेहनत का परिणाम आपको जरूर मिलेगा।
मिथुन
किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें। कामकाज में जल्दबाजी के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी में ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। सरकारी कर्मचारियों को पदोन्नति की संभावना है। फिजूलखर्ची से बचें।
कर्क
सावधान रहें, आज कुछ लोग आपकी छवि खराब कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से दूर रहना हितकर रहेगा। कारोबार की दृष्टि से समय अनुकूल है। धन आपके पास आएगा, लेकिन रुकेगा नहीं। आपको किसी महत्वपूर्ण काम के बिगड़ जाने का अफसोस रहेगा।