आर्थिक राशिफल 22 जनवरी: जानें धन और व्यवसाय को लेकर कैसा रहेगा मंगलवार का दिन
मेष
आज आप विवेक से काम लें। किसी भी गलत दिशा में काम करने से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपकी किसी बात को लेकर परिवार में तनाव बढ़ सकता है। कागजी कार्यवाही पर दस्तखत करने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। किसी भी कार्य को करने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लें।
वृष
आज आपसी संबंधों को बेहतर बनाएं। आर्थिक सलाह लेना फलदायी रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे। मित्रों की सहायता से बिगड़े काम बनेंगे। मनोरंजन के साधन बढ़ेंगे। आज काम को लेकर आपको भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है।
मिथुन
आज आपकी मेहनत आपको सफलता दिलाएगी। आज आप कोई बड़ा सौदा कर सकते हैं। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी मेहनत का आपको फायदा मिलेगा।
कर्क
आज कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे अधिकारियों के सामने आपका महत्व कम हो। किसी भी वाद-विवाद के चक्कर में न पड़ें। व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे और सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। छात्र अपनी मेहनत से अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। घर में नई वस्तु आने के संकेत हो रहे हैं।