फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये संकेत बताते हैं, अबकी बार पंजाब में किसकी बनेगी सरकार

Tue, 14 Feb 2017 02:54 PM IST
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिषशास्त्री
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिषशास्त्री Updated Tue, 14 Feb 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
astrological analysis about punjab election 2017
पंजाब विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

1947 में आजादी के बाद से 1966 तक जब पंजाब से अलग होकर हरियाणा राज्य बना , कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्रियों ने प्रदेश में शासन किया। किन्तु 1966 के बाद से पंजाब की राजनीत‌ि में आकली दल ने कांग्रेस को कड़ी चुनौती देनी शुरू कर दी। कभी अकाली तो कभी कांग्रेस, पंजाब की राजनीत‌ि इन्हीं दो ध्रुवों के बीच घूमती रही। साठ के दशक के बाद कैरों, बादल, मजीठीया, बरार और पटियाला के राजपरिवार के बीच हुए विवाह संबंधों ने पंजाब की राजनीत‌ि में अकाली और कांग्रेस में शामिल इन परिवारों का ऐसा दबदबा बना दिया क‌ि तब से अब तक सूबे के सभी मुख्यमंत्री इन्हीं 6 परिवारों में से हुए हैं। किन्तु अब ज्योतिषीय दृष्टिकोण से यह स्‍थ‌ित‌ि अबकी बार बदलती हुई दिख रही हैं।

पंजाब में अबकी बार क‌िसकी सरकार, बादल-अमरिंदर या कोई और!

astrological analysis about punjab election 2017
अमरिंदर सिंह - फोटो : SELF

कांग्रेस पार्टी के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कुंडली धनु लग्न और धनु राशि की है। 11 मार्च 1942 को सुबह 3 बजकर 45 मिनट पर पटियाला शहर में जन्मे अमरिंदर सिंह इस समय गुरु में चंद्रमा की विंशोत्तरी दशा में चल रहे हैं । गुरु लग्नेश होकर छठे भाव में शनि और मंगल के साथ युत हैं। अंतर्दशानाथ चंद्रमा अष्टमेश होकर लग्न में कमजोर स्‍थ‌ित‌ि में हैं। गुरु और चंद्रमा की यह 6-8 की परस्पर स्‍थ‌ित‌ि रोग और शत्रु बाधा को योग बना रही है। नवांश कुंडली में भी चंद्रमा अष्टम भाव में प्रतिकूल स्‍थ‌ित‌ि में हैं। धनु राशि के चंद्रमा पर चल रहे गोचर के शनि उनको मुख्यमंत्री तो नहीं बनने देगें किन्तु चुनावों में कांग्रेस पार्टी की सीटें बढ़ने से उनका प्रदेश की राजनीत‌ि में रुतबा बढ़ जाएगा।

पंजाब में अबकी बार क‌िसकी सरकार, बादल-अमरिंदर या कोई और!

astrological analysis about punjab election 2017
प्रकाश स‌िंह बादल

14 दिसंबर 1920 को दोपहर 12 बजे कुंभ लग्न में स्थापित हुए आकली दल की हालात पतली नजर आ रही है। पार्टी की कुंडली में हानि के 12 वें भाव में पड़े शुक्र की दशा और साढ़ेसाती के प्रभाव से एक बड़ी हार सामने खड़ी दिख रही है । आकली दल की सहयोगी बीजेपी की मिथुन लग्न की कुंडली में चल रही सूर्य में केतु की अशुभ दशा उससे पंजाब में बड़ा नुकसान पंहुचा सकती है। ड्रग्स, कैंसर और बेरोजगारी से त्रस्त पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों के वोटर अकाली-भाजपा को तगड़ा झटका दे सकते हैं। 8 दिसंबर 1927 को वृषभ राशि में जन्मे आकली दल के नेता और पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल पर चल रही शनि की ढैय्या उनके राजनीतिक करियर के ल‌‌िहाज से कठ‌िन रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में अबकी बार क‌िसकी सरकार, बादल-अमरिंदर या कोई और!

astrological analysis about punjab election 2017
पंजाब चुनाव पर केजरीवाल ने जारी किया 'आप' का यूथ मेनीफेस्टो - फोटो : amar ujala

अब बात करें आम आदमी पार्टी की तो 26 नवंबर 2012 को दोपहर 12 बजे मकर लग्न में स्थापित इस पार्टी की कुंडली में वर्तमान में शुक्र में मंगल की विंशोत्तरी दशा चल रही है। योगकारक शुक्र यहां दशम भाव में शनि और बुध के साथ राजयोग में सम्म‌िलित होकर पार्टी को चुनावों में सफलता का ज्योतिषीय संकेत दे रहे हैं।

विज्ञापन

पंजाब में अबकी बार क‌िसकी सरकार, बादल-अमरिंदर या कोई और!

astrological analysis about punjab election 2017
पंजाब चुनाव पर केजरीवाल ने जारी किया 'आप' का यूथ मेनीफेस्टो - फोटो : amar ujala

अंतर्दशानाथ मंगल लाभेश होकर 12 वें भाव में धनु राशि में स्‍थ‌ित है। मंगल के प्रभाव से पार्टी को पंजाब और गोवा के विधानसभा चुनावों में बड़ी सफलता तो मिल सकती है किन्तु कलह और क्लेश होने भी स्वभाविक दिख रहे हैं। पंजाब में कांग्रेस और अकाली दल की कमजोर स्‍थ‌ित‌ि का लाभ आम आदमी पार्टी को होगा। मकर राशि से प्रभावित पंजाब प्रदेश का मुख्यमंत्री इस बार कोई अप्रत्याश‌ित चेहरा हो सकता है। आम आदमी पार्टी की पंजाब में जीत और गोवा में अच्छा प्रदर्शन देश की राजनीत‌ि में बड़े बदलाव का संकेत हो सकता है।
https://astrologicalmusings.com/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed