फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, वैलेंटाइन्स डे का दिन किस राशि के लिए रहेगा प्यार से भरपूर

Tue, 14 Feb 2017 10:56 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Tue, 14 Feb 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
daily Rashiphal 14th February
राश‌िचक्र
स‌ितारों की चाल बताती है क‌ि आज का द‌िन क‌िस राश‌ि के ल‌िए प्‍यार, पैसा, पर‌िवार और नौकरी व्यवसाय के ल‌िए भाग्यशाली रहेगा, देख‌िए आपके बारे में क्या कहते हैं स‌ितारे।

मेष राशि: किसी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है

daily Rashiphal 14th February
मेष राश‌ि
आज आप शांति पूर्वक घर पर किसी झगड़े को सुलझाने की कोशिश करेंगे। अगर आपके और परिजनों के बीच कोई बहस हो जाए, तो आप अपने आप को उन लोगों के बीच फंसा हुआ पाएंगे। आज आपको बिचौलिया बन कर घर पर झगड़ा होने से बचाना है। आज आपकी किसी अति-आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात की प्रबल संभावना है। संभव है आप उससे कार्यस्थल पर मिलें। आपको ऐसे बहुत से मौके मिलेंगे, जब कि आपको अपनी समझदारी, रचनात्मकता, व क्रियात्मकता का परिचय देना होगा। अगर आप शेयर बाजार में कुछ निवेश कर रहे हैं, तो ये काम आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों से लाभदायक है, इसलिए इस समय को अच्छी तरह से इस्तेमाल करें। अपने व्यवसाय पर पूरी तरह मेहनत करें इसके नतीजे आपको कामयाबी ही कामयाबी दिलाएंगे।
आज आप तनाव को कम रखने की कोशिश करें क्योंकि आपको किसी वजह से तनाव हो सकता है। आप गहरी और लम्बी सांस लें और योग करें।

वृष राशि: परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे

daily Rashiphal 14th February
वृष राश‌ि
आप में से वो लोग जो अपने परिवार से दूर रह रहे थे अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। इस समय का प्रयोग आप अपनी पुरानी मीठी यादों को ताजा करने के लिए भी कर सकते हैं। इस समय आपको अपने परिजनों के साथ काम करने से लाभ भी होगा। आज आप अपने विपरीत लिंग के व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। आप पाएंगे कि सामने से गुजरने वाले किसी सुंदर व्यक्ति की ओर आप भी आज आकर्षित हो रहे हैं। आप जो भी काम करेंगे, उसमें अपनी जान डाल देंगे और अपने रास्ते में आने वाली परेशानियों को लांघ जाएंगे। यदि आपने शेयर बाजार में पहले कभी पैसा नहीं लगाया और इसके लिए सोच रहे थे तो आज इसकी शुरुआत करने के लिए बढ़िया दिन है। आज आपको अपनी मांसपेशियों और कमर का ध्यान रखना होगा। कोई भी भारी समान उठाते समय बेहद सावधानी बरतें ताकि आपकी कमर या मांसपेशियों पर ज्यादा दबाव ना पड़े। आज आपकी मांसपेशियों से सम्बन्धित परेशानी हो सकती हैं और इस परेशानी को दूर करने के लिए आपको सतर्क रहना होगा। कोई भी ऐसी हरकत ना करें जिससे आप खुद को चोट पहुंचा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि: आज का दिन पार्टनर के साथ बिताएं

daily Rashiphal 14th February
म‌िथुन राश‌ि
आज आप खुद को काम के बोझ तले दबा हुआ पाएंगे। ये परेशानियां काम और घर दोनो से संबंधित हो सकती हैं। आज आपको शांत रह कर अपनी प्रथमिकताएं तय करनी होंगी। पूरी कोशिश करें कि आप काम और घर दोनो में से किसी को भी नजरअंदाज ना करें। आज आप अपने रोमांस भरे जीवन में कुछ पाने की आशा कर सकते हैं। आज की शाम शान्तिपूर्वक अपने प्यारे साथी के साथ बितायें। आज ऑफिस से बाहर निकल कर आपको लोगों से मिलना चाहिए या फिर किसी सेमीनार में जाना चाहिए, जिससे आपको नवीनतम तकनीक की जानकारी हासिल हो सके। अपने क्षेत्र में आपको लोगों से अपने संबंध बनाने की कोशिश करनी चाहिए। लोगों से दिल खोल कर मिलें तथा उनसे अपने बारे में चर्चा करने में ना हिचकिचाएं। आज आपको अधिक खर्च के कारण सामने आने वाली स्थिति का सामना करना होगा। वो अतिरिक्त खर्चा हालांकि आपकी जेब पर भारी था लेकिन आपने हिम्मत कर उसे खरीद डाला। आज तनाव कम होने के कारण आप अच्छा महसूस करेंगे। आप स्वास्थ्य की तरफ सकारात्मक व्यवहार रखते हैं और आपकी जीवनशैली भी ठीक रहेगी। कुल मिलाकर आप अच्छा महसूस करेंगे। आप जिम जाना शुरु करें ताकि आपको लाभ प्राप्त हो सके।
विज्ञापन

कर्क राशि: घर में सुख-शान्ति बढ़ेगी

daily Rashiphal 14th February
कर्क राशि
हो सकता है आप अपने काम को निश्चित समय में पूरा ना कर पाएं इसलिए अभी से सावधान रहना जरूरी है। अगर आप नौकरी के लिए आवेदन या किसी छात्रवृत्ती के कागजों पर काम कर रहे हैं तो पूरी तरह से सतर्क रहें। आज आप और आपके पार्टनर एक दूसरे को और अच्छी तरह जान सकेंगे। उनके साथ खुलकर ईमानदारी से बातचीत में समय बिताएं। बातचीत से घर में सुख-शान्ति बढ़ेगी। आज आप अपने काम के प्रति उत्सुक रहेंगे। पर खुद को तनावयुक्त महसूस करेंगे और आपके विचार कुछ उलझे हुए रहेंगे। आराम से बैठ कर लंबी सांस लें, इससे शारीरिक व मानसिक दोनों तरह से आपको लाभ मिलेगा। इससे आप ना केवल बात पर ध्यान केन्द्रित कर सकेंगे बल्कि उसको सुलझा भी सकेंगे। आज आप अपनी पहुंच और धन के बल पर दूसरों की सहायता करेंगे। आज आपको अपने परिवार के साथ व्यायाम करने के नए रास्ते खोजने होंगे। आज आप सभी को बाहर जाकर व्यायाम करने की जरूरत है और इसमें आपको मजा भी आएगा। एक साथ व्यायाम करने में अगर आपको अच्छा लग रहा है तो इसे आप लम्बे समय तक कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed