पति-पत्नी के बीच छोटे-मोटे मन-मुटाव होना तो आम बात है। लेकिन कभी-कभी यही नोकझोंक बड़े झगड़े का रूप ले लेती है। ऐसे झगड़ों को दूर करने के लिए जरूरी कि पति-पत्नी कुछ उपाय करें जिससे उनके जीवन में प्रेम कभी कम ना हो। आगे की स्लाइड्स में जानिए ऐसे ही कुछ उपाय-
गृहणियां घर में हमेशा अपने बाल बांध कर रहें। बालों को खुला छोड़ने से घर की शांति भंग होती है और किस्मत भी रूठ जाती है।
अगर दोनों के बीच लड़ाई ज्यादा होने लगी है तो हर शाम तिल के तेल का दीपक जलाएं। इसके साथ ही उसमें थोड़ा सा कपूर भी मिला दें।
आपसी प्रेम बढ़ाने का एक तरीका यह है कि एक गेंदे के फूल में कुमकुम लगा कर इसे मंदिर में रख आएं। मंदिर में किसी भगवान की प्रतिमा के सामने इस फूल को रखें। क्लेश जल्दी खत्म होगा।
अगर लड़ाई खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है तो लाल कपड़े में मसूर की दाल, रक्त चंदन और पांच छोटे नारियल रखें और लड़ाई खत्म करने के लिए प्रार्थना करें। ऐसा करने के बाद उसे गंगा में विसर्जित कर दें। यह काम 11 मंगलवार तक करें, दोनों के बीच क्लेश जल्द खत्म होगा।