Surya Gochar 2025: 15 जून को आत्मा, पिता और मान-सम्मान के कारक ग्रह सूर्य बुध की राशि मिथुन में गोचर करने वाले हैं। सूर्य के मिथुन राशि में गोचर को शुभ माना जाता है क्योंकि सूर्य और बुध की आपस में मित्रता का भाव रहता है। सूर्य के गोच करने से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। सूर्य के मिथुन राशि में गोचर होने के साथ बुध और देवगुरु की मिथुन राशि में युति करना बहुत ही शुभ योग माना जाता है। ये तीनों ही ग्रह शुभ ग्रहों की श्रेणी में आते हैं। इन तीनों ग्रहों की युति से व्यक्ति को बुद्धिमान, भाग्यशाली और मान-सम्मान दिलाता है। ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि और तर्क शास्त्र का कारक, देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, अध्ययन और लाभ का कारक जबकि सूर्य को आत्मविश्वास, नेतृत्व और मान-सम्मान का कारक ग्रह माना जाता है। आइए जानते हैं सूर्य के मिथुन राशि में गोचर करने से किन राशि वालों को लाभ हो सकता है।
Surya Gochar 2025: 15 जून को सूर्य करेंगे मिथुन राशि में गोचर, इन चार राशियों को होगा अच्छा फायदा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:39 PM IST
सार
15 जून को आत्मा, पिता और मान-सम्मान के कारक ग्रह सूर्य बुध की राशि मिथुन में गोचर करने वाले हैं। सूर्य के मिथुन राशि में गोचर को शुभ माना जाता है क्योंकि सूर्य और बुध की आपस में मित्रता का भाव रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन