फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Magh Upay 2025: माघ महीने में राशि के अनुसार उपाय करने से चमकती है किस्मत और मिलती है सफलता

Sun, 19 Jan 2025 12:02 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 19 Jan 2025 12:02 PM IST
सार

माघ का महीना सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है। हिंदू धर्म में इस माह को बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस माह पवित्र नदियों में स्नान, दान और भगवान विष्णु की उपासना की जाती है। माघ माह में राशि के अनुसार कुछ उपाय बहुत ही लाभकारी साबित होता है। 

विज्ञापन
astro remedies for magh maas rashi upay according to your zodiac signs
माघ माह में कुछ उपाय करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। - फोटो : अमर उजाला
14 जनवरी से पवित्र माघ का महीना जारी है और यह 12 फरवरी तक चलेगा। हिंदू धर्म में माघ के महीने का विशेष महत्व होता है।  माघ के महीने में गंगास्नान, तीर्थराज प्रयागराज में कल्पवास, दान, सूर्य उपासना, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माघ माह में स्नान और दान करने से पुण्य लाभ मिलता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, माघ के महीने में कुछ उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और परेशानियां खत्म होती हैं। आइए जानते हैं माघ माह में राशि के अनुसार किन-किन उपायों को करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। 

Mauni Amavasya 2025: पितरों को प्रसन्न करने के लिए मौनी अमावस्या पर करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति

astro remedies for magh maas rashi upay according to your zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
माह माह में राशिनुसार उपाय
मेष राशि

मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव होते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माघ माह में मेष राशि के जातकों को पानी में लाल फूल डाल कर स्नान करने के बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा कुंडली में मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए इस माह मसूर की दाल का दान करना शुभ होता है। 
astro remedies for magh maas rashi upay according to your zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए उनके स्वामी ग्रह शुक्रदेव होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृषभ राशि के जातकों जीवन में भगवान शिव की कृपा पाने के लिए माघ के महीने में पानी में दूध और गंगाजल की कुछ बूंदे मिलाकर स्नान करना चाहिए। इससे जीवन में परेशानियां कम आती हैं। 

Magh Purnima 2025: कब है माघ माह की पूर्णिमा? जानें पूजा विधि, धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
astro remedies for magh maas rashi upay according to your zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
माघ में मिथुन राशि के जातकों को हरी मूंग की दाल का दान करना शुभ होगा। मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुधदेव होते हैं। साथ ही पवित्र नदी में स्नान और अपने पितरों को तर्पण करना चाहिए। 

Astro Tips: माघ माह में काले तिल से जुड़े उपाय से बदल सकती है आपकी किस्मत, मिलता है पुण्य लाभ

विज्ञापन
astro remedies for magh maas rashi upay according to your zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रदेव होते हैं। माघ में चंद्रदेव को प्रसन्न करने लिए सफेद चीजों का दान करना अति शुभ होता है। इस उपाय से मानसिक शांति मिलती है और अधूरे काम पूरे होते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed