फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मासिक राशिफल अप्रैल 2020: जानिए इस महीने क्या कहते हैं आपके सितारे

Wed, 01 Apr 2020 03:16 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 01 Apr 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
April Monthly Horoscope 2020 in hindi know prediction
जनवरी मासिक राशिफल 2020 - फोटो : rashifal

April Monthly Horoscope 2020 in hindi: पढ़ें सभी 12 राशियों के लिए अप्रैल 2020 का मासिक राशिफल। देखें इस महीने क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार एवं प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह...

April Monthly Horoscope 2020 in hindi know prediction
राशि

मेष
इस महीने आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। अचानक से होने वाले व्यय आपके कष्ट बढ़ा सकते हैं। इस अवधि में आप अपने लक्ष्यों का विस्तार कर सकते है। समय आपके अनुकुल है। मास आरम्भ में विचार गये कार्य पूर्ण होंगे। कार्यों मे कुशल नितियों की भूमिका विशेष रहेगी। उद्देश्य प्राप्ति के लिये सकारात्मक भाव बनाएं रखें। इस समय में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और काम का बोझ भी बढ़ेगा। आपके सहकर्मी और वरिष्ठ आपकी प्रतिभा को पहचानेंगे और इससे आप सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने को प्रेरित होंगे। मास के आरंभ में आपके आत्मविश्वास में थोड़ी कमी आयेगी। व्यय बढ़ेंगे। अपनी बुद्धिमता से परिवार की सुख-शांति को बनाए रखें। संतान की सफलता से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। मास के अंत में संतान प्राप्ति संबंधित मनोकामना पूरी हो सकती है। जहां तक प्रेम से जुड़े मामलों का सवाल है तो इस माह के शुरुआत में ही आपके नए प्रेम संबन्ध बनने के योग बन रहे है। परन्तु इन संबन्धों की आयु अधिक लम्बे समय की नहीं है। मास मध्य भाग में समय आपका सहयोग करेगा। इस अवधि में दांपत्य जीवन में स्नेह बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि यह स्थिति अल्पकालीन है दांम्पत्य जीवन में बनी तनाव की स्थिति को आप अधिक गंभीरता से न लें, अन्यथा आपके स्वास्थ्य में कमी हो सकती है। इसके मध्य अवधि में आपको जल से होने वाले रोग प्रभावित कर सकते है। इस अवधि में आपके पिता को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। इस मास के शुरू में व्यावसायिक कार्यो में आपको अपने प्रयासों को बढ़ाने कि आवश्यकता रहेगी। इस अवधि में निर्णयों को अधिक समझ-बूझ से लेना उचित रहेगा। अधिनस्थ इस समय में आपको कम सहयोग देंगे। इसके विपरीत अधिकारियों के मार्गदर्शन से आपके रुके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे।

April Monthly Horoscope 2020 in hindi know prediction
राशि

वृष
इस समय में परिवार तथा परिवार के बड़ों का साथ आपके साथ बना रहेगा। इसके फलस्वरुप आपके रुके हुए कार्य बनेंगे। भाग्य की शुभता कुछ देर से ही सही पर आपको प्राप्त होगी। पारिवारिक खर्चों पर नियन्त्रण लगाने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन के अलावा अन्य परिवारिक क्षेत्र मास मध्य तक अनुकुल रहेंगे। इस अवधि में अपनी भाग-दौड में कमी कर शरीर को पूर्ण आराम देना उचित रहेगा। अधिक से अधिक धन प्राप्ति की इच्छा से आपके सेहत में कमी हो सकती है। इस समय में रोगों से लड़ने की शक्ति अधिक होने से आप शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करेगें। मास के अन्त में सेहत आपके अनुकूल हो सकता है, बशर्ते की इस समय में भोजन में नियमितता बनाये रखें। तथा अत्यधिक भोजन करने से बचें। छोटी- छोटी बातों के लिये स्वयं अपना इलाज करना सही नही रहेगा। संतान के स्वभाव में आ रहा बदलाव आपको मास अन्त में परेशान कर सकता है। मास के इस भाग में मित्र समय पर काम नहीं आएंगे। दांम्पत्य जीवन में भी कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। आप चाहें तो इस समय में अपने साथी को इस समय में अपना जीवन साथी बना सकते है। समय की शुभता आपका सहयोग करेगी। मास अन्त में व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ नये मित्र बन सकते है। यहां बने नये रिश्तों से आपको सुख-सहयोग की प्राप्ति होगीl घर के बडों का आशिर्वाद भी आपको प्राप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
April Monthly Horoscope 2020 in hindi know prediction
मिथुन

मिथुन  
इस अवधि में वरिष्ठ जनों की सलाह से काम करना उचित रहेगा। संचय को लेकर आपकी चिन्ताएं बनी रहेगी। व्ययों पर नियन्त्रण में कमी आपके लाभों को प्रभावित कर सकती है। इसके मध्य भाग में अपने शत्रुओं पर अपना प्रभाव बनाये रखें। माह के अंतिम दिनों में अचानक से परिस्थितियां बदल सकती है। इसलिये इसके अंतिम माह में मशवरों पर स्वयं विचार करने के बाद इन्हें प्रयोग में लाना आपके लिये उचित रहेगा। वहीं आर्थिक क्षेत्रों में बहुत ज्यादा अनुकूल परिणाम प्राप्त नहीं होंगे। इस मास का मध्य भाग परिवार में वृद्धि की संभावनाएं दे रहा है। संतान प्राप्ति की कामनाएं इस समय में पूरी हो सकती है। मास मध्य में अपनी संतान पर अपना विश्वास भाव बनाए रखें, यह अविश्वास की स्थिति आपके व संतान के मध्य दूरियां बना सकती है। जीवनसाथी के लिये वस्तुओं का क्रय करने से अपने साथी की नाराजगी दूर करने की कोशिश कर सकते है। माह के मध्य में समाज में मान- सम्मान प्राप्त होने के योग बन रहे है। आपकी व्यस्तता बढेगी। प्यार और रिश्तों के लिहाज से यह समय उतम है। इस अवधि में सारी चिन्ताएं छोड, खुशी के पलों को महसूस करे। इस मास आपके कष्ट परिवार व माता के स्वास्थय की कमी के कारण बढ सकते है। आरम्भिक भाग में नेत्र संबन्धी रोगों का ध्यान रखना हितकारी रहेगा। इसके मध्य भाग की अवधि में आपका स्वास्थ्य अनुकूल हो जायेगा। परन्तु माता को स्वास्थ्य सुख प्राप्ति में समय लग सकता है। 

विज्ञापन
April Monthly Horoscope 2020 in hindi know prediction
राशि

कर्क
इस समय में स्वयं में जोश, उत्साह के भाव में कमी न आने दें। इस मास आपको जोखिम पूर्ण कार्यो को करने में संकोच हो सकता है। परन्तु साहस को बनाये रखने से आपके लिए सफलता के मार्ग खुलेंगे। इसके मध्य की अवधि में नौकरी में बदलाव के उतम योग बने हुए हैं। इस संबन्ध में प्रयास करने से अवश्य सफलता प्राप्त होगी। इसके अतिरिक्त इस समय में आपमें आत्मविश्वास का भाव भी कम रहेगा। अधीनस्थों को महत्वपूर्ण कार्य भी सौपें जा सकते हैं। इस मास में आपकी आर्थिक क्षेत्र में पराक्रम भाव को बनाये रखने से लाभ प्राप्त होगा। यात्राओं की अधिकता से आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। इस अवधि में मेहनत करने के बाद भी लाभों को लेकर संशय भाव में हो सकते हैं। इस अवधि में दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावनाएं बन रही है। मास मध्य में आत्मविश्वास में कमी न होने दे, अन्यथा आपके लाभ प्रभावित हो सकते हैं। मास अंत आपकी भाग-दौड़ बढ़ने पर आप पहले से अधिक व्यस्त रह सकते है। परिवारिक सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। आपकी संतान स्वभाव वश शीघ्र क्रोध करती है। इसलिये स्थिति को नियन्त्रित करने के लिये आप स्वयं क्रोध न करें। इस मास में प्रेम संबन्धों के फलस्वरुप आपकी चिन्तांओं में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके मध्य भाग में आप दोनों मिलकर संबन्धों को सुधारने कि कोशिश कर सकते है। माह के आरम्भ की अवधि में आपके स्वभाव में कुछ शक का भाव अधिक हो सकता है। संतान पर कम विश्वास करेगें। क्रोध-चिड़चिड़ाहट की स्थिति संतान के कारण आ सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed