8 November Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
Aaj Ka Ank Jyotish 8 Nov : मूलांक 1 वालों का चुनौतियों से भरा रहेगा दिन, पढ़ें आज का अंक राशिफल
Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
अंक 1
आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा हो सकता है। आपको काम को लेकर यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जिस कारण थोड़ा तनाव बना रहेगा। आप निवेश के लिए दोस्तों के साथ किसी योजना का हिस्सा बनेंगे।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
अंक 2
आज का दिन आपकी ऊर्जा के स्तर को बढ़ा सकता है। परंतु कोई विरोधी आपको क्रोध दिला सकता है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखना उचित रहेगा। हालांकि, मूलांक 2 वालों को अध्यात्म की ओर झुकाव अधिक रहेगा।
शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 3
आज आपके कुछ नए मित्र बनेंगे। कार्यस्थल पर काम की तारीफ होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। लेकिन घर में चल रही कलह के कारण भाई के साथ सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- नीला
अंक 4
विदेश यात्रा के लिए अटके कागजी काम आज पूरे हो सकते हैं। आपको कोर्ट के मामलों को हल करने के लिए अनुभवी से सलाह लेनी पड़ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें और जंक फूड का परहेज करें।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग-केसरिया