फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aja Ekadashi 2024: अजा एकादशी पर बन रहे हैं 3 अद्भुत संयोग, इस मुहूर्त में करें पूजन

Wed, 28 Aug 2024 11:54 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 28 Aug 2024 11:54 AM IST
विज्ञापन
Aja Ekadashi 2024 Auspicious Yoga Puja Time Method Lord Vishnu's-Blessing
अजा एकादशी शुभ योग - फोटो : amar ujala

Aja Ekadashi 2024 Shubh Yoga: प्रत्येक वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन अजा एकादशी का व्रत रखा जाता है। हिंदू धर्म में अजा एकादशी का व्रत बहुत महत्वपूर्ण है। अजा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा और व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मी की पूजा करना भी बहुत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत और पूजा करने से सभी पाप खत्म हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन व्रत करने से जीवन में समृद्धि और खुशियां आती हैं। 


अजा एकादशी पर श्रीहरि की पूजा का विशेष संयोग बन रहा है। इस साल अजा एकादशी व्रतियों के लिए बेहद खास मानी जा रही है। मान्यता है कि इन दुर्लभ संयोग में विष्णु जी की पूजा का दोगुना फल प्राप्त होगा। इस साल अजा एकादशी 29 अगस्त 2024 को है। अजा एकादशी पर कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं, आइए जानते हैं। 

Aja Ekadashi 2024 Auspicious Yoga Puja Time Method Lord Vishnu's-Blessing
अजा एकादशी शुभ योग - फोटो : amarujala

अजा एकादशी पर शुभ संयोग 
अजा एकादशी पर सिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि और गुरुवार का शुभ संयोग है। मान्यता है कि इन शुभ संयोगों के दौरान अजा एकादशी का व्रत करने से दरिद्रता दूर होती है। घर में सुख-समृद्धि आती है। राजा हरिश्चंद्र ने भी अजा एकादशी का व्रत किया था, जिससे उनके जीवन में खुशहाली आई।

सिद्धि योग - 28 अगस्त 2024, रात्रि 07:12 - 29 अगस्त 2024, सायं 06:18
सर्वार्थ सिद्धि योग - 29 अगस्त, सायं 04:39 - 30 अगस्त, प्रातः 05:58 

Aja Ekadashi 2024 Auspicious Yoga Puja Time Method Lord Vishnu's-Blessing
अजा एकादशी शुभ योग - फोटो : amarujala

अजा एकादशी पर करें ये उपाय 

वैवाहिक जीवन के लिए
अजा एकादशी के दिन वैवाहिक सुख के लिए तुलसी के पौधे की पूजा करना एक शुभ संकेत है। इसके अलावा आप इस दिन तुलसी जी को श्रृंगार का सामान भी चढ़ा सकते हैं। इससे दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है।

नौकरी के लिए
अजा एकादशी के दिन एक सिक्के पर फूल, अक्षत और रोल रखकर भगवान विष्णु को अर्पित करें। फिर उन सभी को लाल कपड़े से बांधकर अपने कार्य क्षेत्र पर रखें। इसके फलस्वरूप आपको व्यावसायिक उन्नति मिलेगी और आपकी आय में भी वृद्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aja Ekadashi 2024 Auspicious Yoga Puja Time Method Lord Vishnu's-Blessing
अजा एकादशी शुभ योग - फोटो : amar ujala

संतान सुख के लिए
अगर आप संतान सुख से वंचित हैं तो अजा एकादशी के दिन पतित संतान गोपाल मंत्र का जाप करें और साथ में भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें। इस तरह आपको जल्द ही एक सुखी संतान की प्राप्ति होगी।

विज्ञापन
Aja Ekadashi 2024 Auspicious Yoga Puja Time Method Lord Vishnu's-Blessing
अजा एकादशी शुभ योग - फोटो : amar ujala

आर्थिक संकट से राहत पाने के लिए
अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो अजा एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें और भगवान विष्णु को उनकी पसंदीदा चीजें अर्पित करें। इस तरह आपको जल्द ही पैसों की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed