फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 5 राशियों के लोग होते हैं बहुत भाग्यशाली और कम उम्र में ही बन जाते हैं धनवान

Wed, 15 Jul 2020 12:01 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 15 Jul 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
according to astrology these five zodiac signs people are lucky and richest rashi
ज्योतिष में राशि का विशेष महत्व होता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी किसी बच्चे का जन्म होता है तो उसी समय उसके भाग्य का फैसला उसी समय हो जाता है। बच्चे के जन्म के समय ही ग्रहों और नक्षत्रों से उसकी राशि का निर्धारण हो जाता है। ज्योतिष में राशि का विशेष महत्व होता है। राशियां ही जातक के जीवन पर गहरा प्रभाव डालती हैं। जातक की कुंडली में राशि का आकलन कर व्यक्ति के जीवन में उसकी सफलता और असफलता का पता चलता है। इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह भी जानकारी मिलती है कि किस राशि के लोग ज्यादा भाग्यशाली होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 12 राशियों में कुछ राशियां ऐसी होती हैं जो ज्यादा भाग्यशाली और उनमें जल्दी धनवान बनने के गुण  होता है।



Sawan 2020: भगवान भोलेनाथ को प्रिय होती हैं ये तीन राशियां, हमेशा मिलती है इन्हें भोले भंडारी की कृपा

according to astrology these five zodiac signs people are lucky and richest rashi
राशि

मेष
मेष राशि सभी 12 राशियों में पहले नंबर की राशि होती है। इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं। इस राशि के जातकों में धन कमाने की इच्छा सबसे ज्यादा होती है। इनको भाग्य का साथ बहुत ही जल्दी मिलता है। किसी भी काम में सफलता इनके एकदम करीब होती है। धन कमाने का मौका जल्दी से हाथ से नहीं जाने देते हैं जिस कारण से इनका जीवन हमेशा सुख और वैभव के साथ बीतता है। भाग्यशाली होने से इस राशि के जातक सभी तरह तरह का सुख प्राप्त करते हैं।

according to astrology these five zodiac signs people are lucky and richest rashi
राशि

वृष 
वृषभ राशि के जातक भी काफी सुविधा संपन्न और ऐशो आराम से अपना जीवन व्यतीत करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के जातकों का स्वामी शुक्र होता है। ज्योतिष में शुक्र को सुख, वैभव, सौंर्दयता और ऐशोआराम का कारक ग्रह माना गया है। इस कारण जिन जातकों की राशि वृष होती है वह काफी भाग्यशाली और धनवान होते हैं। इस राशि के लोगों को हमेशा किस्मत का साथ मिलता है। इन्हें अच्छी नौकरी और मान-सम्मान दोनों प्राप्त होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
according to astrology these five zodiac signs people are lucky and richest rashi
राशि

कर्क 
इस राशि के जातक बहुत ही कम आयु में धनवान बन जाते हैं। मेहनती होने के कारण ये किसी भी काम को करने से पीछे नहीं हटते हैं इस कारण से इनका भाग्य भी हमेशा साथ देता है। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा होते हैं। इस राशि के जातकों में नेतृत्व क्षमता अच्छी होती है। जिसके कारण से ये लोग हर एक काम में आगे रहते हैं।

विज्ञापन
according to astrology these five zodiac signs people are lucky and richest rashi
राशि

सिंह
सिंह राशि के जातक भी भाग्य और मेहनत के बल पर अच्छा जीवन बीताते हैं। इन्हें भी कम उम्र में अच्छी सफलता मिल जाती है। सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है। इस कारण से इनका भाग्य सूर्य की भांति चमकता रहता है। इस राशि के जातकों में मंहगी से मंहगी चीजें पहनने और खरीदने का शौक होता है। ये काफी धनवान होते हैं। जिस कारण से इनका जीवन काफी वैभव और संपन्नता के साथ बीतता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed