{"_id":"5f0dbf098ebc3e63e2368b33","slug":"horoscope-today-15-july-2020-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"15 जुलाई राशिफल: जानें क्या कहते हैं सितारे, आपके दैनिक जीवन की महत्वपूर्ण भविष्यवाणी","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
15 जुलाई राशिफल: जानें क्या कहते हैं सितारे, आपके दैनिक जीवन की महत्वपूर्ण भविष्यवाणी
Wed, 15 Jul 2020 09:31 AM IST
रुस्तम राणा
आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा
Published by: रुस्तम राणा
Updated Wed, 15 Jul 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
दैनिक राशिफल
- फोटो : Rohit Jha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Today Horoscope in Hindi, July 15, 2020
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप हर काम को बहुत अच्छे से करेंगे। आपके दांपत्य जीवन प्रेम और सुखों की बरसात होगी। आज अपने जीवनसाथी और स्वयं के साथ टाइम बिताना पसंद करेंगे। काम के सिलसिले में आपको आज थोड़ा ध्यान रखना होगा। कोई आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकता है। प्रेम जीवन में तनावपूर्ण स्थितियों का निर्माण हो सकता है इसलिए सावधानी बरतें।
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा क्योंकि आप बीमार पड़ सकते हैं। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में कुछ तनावपूर्ण स्थितियां बनेंगी। आपका प्रेम जीवन काफी बेहतर तरीके से चलेगा। काम के सिलसिले में सफलता मिलेगी जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा और आपको पारिवारिक जीवन में भी हर्ष होगा। पारिवारिक खुशियों से स्वयं का आत्मविश्वास लौटेगा और आप मजबूत बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आप बीमार पड़ सकते हैं। इनकम में बढ़ोतरी होगी और आपके प्रेम जीवन में भी खुशी रहेगी। आप अपने प्रिय के साथ सुकून से समय बिताएंगे। इसके अलावा दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियां पहले के मुकाबले सुधरेंगी और आप अपने वैवाहिक सुख को बढ़ाने की दिशा में प्रयास करेंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे।
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रह सकता है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनावपूर्ण स्थितियां बनेंगी। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें भी थोड़ा ध्यान रखना होगा। आपका प्रिय किसी बात को लेकर उदास हो सकता है। पारिवारिक जीवन शानदार होगा और आप अपनी ओर से सबको खुश रखने का प्रयास करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। काम पर ध्यान देंगे जिसके अच्छे नतीजे हासिल होंगे।