फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astrology: भगवान गणेश इन राशि वालों के ऊपर हमेशा रहते हैं मेहरबान, मिलता है मान-सम्मान और धन-संपदा

Thu, 03 Aug 2023 03:31 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 03 Aug 2023 03:31 PM IST
विज्ञापन
according to astrology know lord ganesha favourite zodiac signs
lord ganesha - फोटो : istock

सावन महीने के बाद भादों का महीना शुरू हो जाएगा और भादों का महीना भगवान शिव के पुत्र और विध्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा-उपासना का महीना होता है। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ और मांगलिक कार्य को करने से पहले भगवान गणपित की पूजा अवश्य की जाती है। भगवान गणेश को सर्वप्रथम पूज्यनीय देवता माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो भक्त सच्चे मन से भगवान गणेश की पूजा करता है उन्हें भगवान गणेश सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। भगवान गणेश हर एक संकट से छुटकारा अवश्य ही दिलाते हैं। वहीं वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान गणेश की कुछ राशियां बहुत ही प्रिय होती हैं। इन राशि वालों के ऊपर भगवान गणेश हमेशा ही कृपा रखते हैं। आइए जानते हैं भगवान गणेश की प्रिय राशियां कौन सी हैं। 


 

August Horoscope 2023: आपके लिए अगस्त का महीना कैसा रहेगा, पढ़ें सभी 12 राशियों का मासिक राशिफल
 
according to astrology know lord ganesha favourite zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के जातकों पर सबसे ज्यादा भगवान गणेश की कृपा बनी रहती है। मेष राशि पर मंगल ग्रह का स्वामित्व होता है जिस कारण से मेष राशि के जातक बहुत ही साहसी, पराक्रमी और हर एक कार्य में महारथी होते हैं। भगवान गणेश की कृपा होने से इस राशि के जातक बहुत ही बुद्धिमान होते हैं। इनके द्वारा किए गए कार्यों में इन्हें हमेशा ही सफलता प्राप्त होती है। भगवान गणेशजी कृपा होने से ये हर एक क्षेत्र में सफल अवश्य ही होते हैं। 
according to astrology know lord ganesha favourite zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
विध्नहर्ता भगवान गणेश इस राशि वालों पर सबसे ज्यादा मेहरबान होते हैं। इस राशि के स्वामी ग्रह बुध ग्रह होते हैं इस कारण से भी इस राशि के जातकों के ऊपर भगवान गणेश की विशेष कृपा रहती है। ऐसे में मिथुन राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा साथ मिलने के कारण अपने जीवन के हर एक क्षेत्र में सफलता को हासिल करने में कामयाब होते हैं। ये अपने जीवनकाल में बहुत सारा धन-दौलत कमाने में कामयाब होते हैं। इस राशि के जातक बहुत ही मेहनती होने के कारण इनके ऊपर भगवान गणेश की कृपा होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
according to astrology know lord ganesha favourite zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों पर भी भगवान गणेशजी की विशेष कृपा होती है। इस राशि के लोग अपने जीवनकाल में भगवान गणेश की कृपा होने से काफी मान-सम्मान और सफलता को प्राप्त करते हैं। इस राशि के लोग उच्च शिक्षा को हासिल कर किसी बड़े पद को प्राप्त करने में कामयाब रहते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed