Aaj Ka Rashifal 6 May: बुधवार, 6 मई को चंद्रमा का गोचर
वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र के संयोग में होगा जिसके कारण कई राशि वालों को अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए बेहतर संभावना है। आय में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिल सकता है। आज के दिन आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। पारिवारिक और प्रेम संबंधों में अपनापन सा महसूस होगा। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन कुछ राशि वालों के लिए दिन थोड़ी सतर्कता बरतने वाला होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 6 मई का दिन।
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज आपको रिश्तों की डोर को संभालकर चलना होगा। प्यार और समझदारी ही आपकी ताकत बनेगी। जीवनसाथी आपकी किसी बात से आहत हो सकते हैं, इसलिए उन्हें मनाना ही आज आपकी जीत होगी। उधार लेने का विचार मन में आए तो फिलहाल रोक लें, वरना आगे चलकर परेशानी बढ़ सकती है। बिजनेस में भी आज बड़े फैसले लेने से बचें, क्योंकि जल्दबाजी का फैसला बाद में पछतावा दे सकता है।
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है, खासकर छात्रों के लिए। नया कोर्स या नई शुरुआत सफलता की राह खोल सकती है। आमदनी के नए रास्ते बनेंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर में किसी नए मेहमान के आने से रौनक बढ़ेगी और माहौल खुशियों से भर जाएगा। नौकरी से जुड़ी परेशानी भी किसी करीबी की मदद से दूर होती नजर आ रही है।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज आपका हुनर ही आपकी पहचान बनेगा। कला और कौशल में निखार आपको अलग मुकाम देगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा भी संभव है। राजनीति या लोगों के बीच रहते हुए सतर्क रहें, क्योंकि हर कोई आपका हितैषी नहीं होता। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात दिल को खुश कर देगी और कोई उपलब्धि आपको सम्मान दिला सकती है।
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज धन के मामले में राहत मिलेगी और आप खुद को हल्का महसूस करेंगे। बच्चों के साथ बिताया गया समय आपको सच्ची खुशी देगा। कुछ खास लोगों से मुलाकात आपके लिए नए रास्ते खोल सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा मामला आपसी बातचीत से सुलझ सकता है। स्वादिष्ट भोजन और प्रमोशन जैसी खुशखबरी दिन को और खास बना सकती है।