Rashifal 3 june: 3 जून का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग प्रभाव लेकर आया है। कुछ राशि वालों को धन प्राप्ति हो सकती है, तो कुछ को काम को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 3 जून का दैनिक राशिफल।
2 of 13
Rashifal 3 june
- फोटो : अमर उजाला
मेष
आज किस्मत पूरी तरह आपके पक्ष में नजर आ रही है। दिन की शुरुआत ही सकारात्मक ऊर्जा के साथ होगी और मन किसी मनोरंजन या खास कार्यक्रम में शामिल होने को उत्साहित रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का साथ और आशीर्वाद आपको आत्मविश्वास से भर देगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में मन खूब लगेगा। संतान को दी गई जिम्मेदारी वह बखूबी निभाएगी, जिससे आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। लंबे समय से चली आ रही पैसों की चिंता अब धीरे-धीरे खत्म होती दिखाई दे रही है। आपकी नई कोशिशें भी शानदार परिणाम देंगी।
3 of 13
Rashifal 3 june
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ
आज का दिन खुशियों और हलचल से भरा रहेगा। किसी मांगलिक या पारिवारिक उत्सव में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिससे मन आनंदित रहेगा। हालांकि आपकी किसी बात से माताजी नाराज हो सकती हैं, इसलिए शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें। कानूनी मामलों में सावधानी बरतना बेहद जरूरी होगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक साबित हो सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। मन में किसी काम को लेकर असमंजस बना रहेगा, लेकिन धैर्य और समझदारी से आप हर स्थिति को संभाल लेंगे। पुरानी कोई बात या गलती अचानक सामने आ सकती है।
4 of 13
Rashifal 3 june
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
आज का दिन आपके लिए राहत और खुशियों का संदेश लेकर आया है। परिवार का कोई सदस्य आपको ऐसा सरप्राइज दे सकता है, जो आपका दिल खुश कर देगा। बड़ों का सम्मान और उनकी सलाह आज आपके लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। पिता से मिली सीख आपको सही दिशा दिखाएगी। नए काम की शुरुआत का विचार मन में जोर पकड़ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार है, कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। विरोधियों की बातों में आकर निवेश करने से बचें। संतान को संस्कार और परंपराओं का महत्व समझाने में आपका मन लगा रहेगा।
5 of 13
Rashifal 3 june
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
आज का दिन आपके लिए बड़ी उपलब्धियों का संकेत दे रहा है। परिवार और रिश्तों में मजबूती आएगी और घर के भीतर चल रही परेशानियों को सुलझाने में आप अहम भूमिका निभाएंगे। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। एक के बाद एक शुभ समाचार सुनकर मन खुश रहेगा। हालांकि धन से जुड़ी कोई चिंता आपको भीतर ही भीतर परेशान कर सकती है। कामकाज में छोटी-मोटी गड़बड़ियां तनाव बढ़ा सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें। अपनी निजी और जरूरी बातें किसी से साझा करने से बचें।