Aaj Ka Rashifal 28 March: आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। साथ ही जातकों को विशेष फलों की प्राप्ति भी होगी। हालांकि, कुछ राशि के लोगों को सावधानी रखनी होगी। ऐसे में आइए 28 मार्च के मेष से मीन तक के दैनिक राशिफल को जानते हैं।
Mangal Uday: मई माह में मंगल होंगे उदय, इन राशियों को मिलेगा लाभ
2 of 13
Rashifal
- फोटो : Amar Ujala
मेष राशि
आज आप पूरी लगन और मेहनत के साथ अपने कामों में जुटे रहेंगे, जिसका परिणाम भी आपको अच्छा मिलेगा। आपके अधूरे काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। हालांकि, संतान की संगति पर थोड़ा विशेष ध्यान देना जरूरी रहेगा। काम के सिलसिले में आपको बाहर आना-जाना भी लगा रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग आज अपनी पढ़ाई और प्रयासों पर पूरा ध्यान देंगे। पारिवारिक व्यापार में थोड़ा नुकसान हो सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं किसी दूसरी नौकरी का अच्छा प्रस्ताव भी मिल सकता है, जिसमें प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
3 of 13
Rashifal
- फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज का दिन आपके जीवन स्तर में सुधार लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए आपको अपने जूनियर की मदद लेनी पड़ सकती है। आप अच्छे भोजन और खान-पान का आनंद लेंगे, लेकिन पेट से जुड़ी छोटी-मोटी समस्या परेशान कर सकती है। घर में किसी नए इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी भी हो सकती है। आपके अच्छे कार्यों के लिए समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं।
4 of 13
Rashifal
- फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
आज का दिन आर्थिक दृष्टि से आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आय के नए रास्ते खुल सकते हैं और आपके मन में काम को लेकर नए-नए विचार भी आएंगे। हालांकि किसी भी फालतू या बेवजह के मामले में बोलने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और जीवनसाथी हर कदम पर आपका साथ देंगे। हालांकि किसी बात को लेकर थोड़ी नाराजगी हो सकती है, लेकिन आप प्यार और समझदारी से स्थिति को संभाल लेंगे।
5 of 13
Rashifal
- फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
आज का दिन थोड़ा चिंता भरा रह सकता है। आप अपने कामों में बदलाव करने की सोचेंगे, लेकिन फिलहाल वह निर्णय ज्यादा लाभदायक नहीं रहेगा। बढ़ते खर्चों को नियंत्रित करने की आवश्यकता है। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और उनसे आपको बिजनेस से जुड़ी कुछ उपयोगी सलाह भी मिल सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के साथ धन का लेन-देन करने से बचना ही समझदारी होगी।