Rashifal 27 March: शुक्रवार, 27 मार्च को चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि है। इस दिन मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद मिलने का योग हैं। चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में होगा। आय में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। इसके अलावा कुछ राशि वालों के लिए करियर-कारोबार में सफलता मिलेगी, निवेश से अच्छा लाभ होता हुआ भी मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों तक के लिए कैसा रहेगा दिन, 26 मार्च का दैनिक राशिफल।
2 of 13
26 मार्च का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलने से आपके कामों में सफलता के योग बन रहे हैं और समाज में आपकी अच्छी पहचान भी बनेगी। आपके मित्रों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि आपका मधुर व्यवहार लोगों का दिल जीत लेगा। बस ध्यान रखें कि किसी से भी कटु शब्द न बोलें। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें, क्योंकि कहीं दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना कम दिखाई दे रही है।
3 of 13
26 मार्च का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए थोड़ा व्यस्तता भरा रह सकता है। कामों की अधिकता के कारण भागदौड़ भी बढ़ेगी। पेट से जुड़ी किसी समस्या को हल्के में न लें और अपने खर्चों को भी जरूरत के अनुसार ही रखें। एक साथ कई काम हाथ में आने से मन में तनाव बढ़ सकता है। पड़ोसियों और आसपास के लोगों से अच्छे संबंध बनाए रखें, क्योंकि समय पड़ने पर वही सबसे पहले काम आते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से जुड़ी कोई चिंता हो सकती है। वहीं आप अपनी माताजी के लिए कोई प्यारा सा सरप्राइज गिफ्ट भी ला सकते हैं।
4 of 13
26 मार्च का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
आज आपको अपने कामों को योजना बनाकर पूरा करने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में लिए गए फैसले परेशानी बढ़ा सकते हैं। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने के संकेत हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी पुरानी गलती से आपको बड़ा सबक मिल सकता है। मेहनत करने से बिल्कुल भी पीछे न हटें, क्योंकि आपकी मेहनत ही आपको आगे ले जाएगी। यदि आप प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो बजट का खास ध्यान रखें।
5 of 13
26 मार्च का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
आज आपको अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा। अविवाहित लोगों की अपने किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर हल्की नोकझोंक होने की संभावना है, इसलिए प्रॉपर्टी या जमीन से जुड़े मामलों में वरिष्ठ सदस्यों की राय लेकर ही बोलना बेहतर रहेगा। कोई रिश्तेदार आपसे मिलने आ सकता है। छोटे बच्चों के साथ कुछ समय बिताने से आपका मन भी हल्का होगा और तनाव दूर होगा।