Rashifal 26 March: गुरुवार, 26 मार्च को चैत्र नवरात्रि की अष्टमी-नवमी तिथि है। इस दिन मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद मिलने का योग हैं। चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में होगा। साथ ही चंद्रमा-गुरु की युति बनेगी जिससे कुछ राशि वालों के लिए अच्छा साबित होगा। आय में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। इसके अलावा कुछ राशि वालों के लिए करियर-कारोबार में सफलता मिलेगी, निवेश से अच्छा लाभ होता हुआ भी मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों तक के लिए कैसा रहेगा दिन, 26 मार्च का दैनिक राशिफल।
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। अपने कामों में आपको अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। आप प्रॉपर्टी या सोने-चांदी जैसी किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने का विचार बना सकते हैं। हालांकि किसी बड़े फैसले से पहले परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा। वाहन में अचानक खराबी आने से खर्च बढ़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब होने से भागदौड़ बढ़ सकती है। हालांकि आपकी कोई मनोकामना पूरी होने के संकेत भी हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की दिशा में सफल प्रयास करेंगे।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझनों से भरा हो सकता है। इसलिए अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखना बहुत जरूरी होगा। पारिवारिक मामलों को आपस में बैठकर सुलझाना ही बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझाव बॉस को बहुत पसंद आएंगे, जिससे आपकी प्रशंसा भी हो सकती है। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। यदि प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो उसके सुलझने से आपको राहत मिलेगी।
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा और सहयोग से भरा रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्य हर कदम पर आपका साथ देंगे। आय बढ़ाने के नए अवसर भी सामने आ सकते हैं, जिन्हें आपको हाथ से जाने नहीं देना चाहिए। हालांकि किसी कानूनी मामले में थोड़ी निराशा मिल सकती है। किसी काम के अधूरा रह जाने से मन थोड़ा परेशान रहेगा। साथ ही आज कुछ ऐसे जरूरी खर्च सामने आ सकते हैं, जिन्हें टालना संभव नहीं होगा।