Aaj Ka Rashifal 22 March: 22 मार्च, रविवार को चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर मेष राशि में रहेगा। ऐसे में कुछ राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा जबकि कुछ की परेशानियों में इजाफा हो सकता है। संतान के भविष्य को लेकर कुछ राशि वालों की चिंताओं में इजाफा हो सकता है। आइए जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों तक सभी के लिए कैसा रहेगा 22 मार्च का दिन।
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपको थोड़ा सतर्क रहकर आगे बढ़ने की सलाह देता है। आपके आसपास कुछ ऐसे लोग हो सकते हैं जो आपके कामों में बाधा डालने की कोशिश करें, इसलिए अपनी योजनाओं को सोच-समझकर ही साझा करें। यदि आपने शेयर मार्केट में निवेश किया है तो उसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए धैर्य रखें। संतान के करियर को लेकर आपका ध्यान अधिक रहेगा और आप उनके भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। परिवार के सदस्यों की खुशियां देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था तो उसके वापस मिलने की संभावना है, जिससे आपकी चिंता काफी कम हो सकती है।
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज आपका पूरा ध्यान अपने कामों को सही तरीके से पूरा करने पर रहेगा। आपको अपने कार्यों को धैर्य और संयम से करना होगा, क्योंकि जल्दबाजी में की गई छोटी सी गलती भी परेशानी का कारण बन सकती है। आपकी मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपसे खुश होकर कोई उपहार या सराहना दे सकते हैं। हालांकि सरकारी कामों में बिना पूरी जानकारी के कदम न बढ़ाएं। किसी पुरानी गलती का खुलासा भी हो सकता है, जिससे जीवनसाथी थोड़े नाराज हो सकते हैं।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम लेकर आएगा। समाजसेवा या दूसरों की मदद करना अच्छी बात है, लेकिन जरूरत से ज्यादा उसमें उलझने से अपने काम प्रभावित हो सकते हैं। आसपास के लोगों की भावनाओं का सम्मान करें और बोलते समय शब्दों का विशेष ध्यान रखें। आज आप किसी इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी भी कर सकते हैं। माता-पिता के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छा रहेगा और उनकी सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी।
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए सुख और संतोष देने वाला रहेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात आपके लिए भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। यदि आपका कोई धन लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसके मिलने की संभावना बन रही है। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा। संतान को आप उनकी पसंद के कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी रखना आवश्यक होगा।