Rashifal 21 January 2026: आज 21 जनवरी बुधवार का दिन और आज दिन चंद्रमा का गोचर श्रवण नक्षत्र और कुंभ राशि में होगा। वहीं चंद्रमा के गोचर के साथ राहु के साथ गोचर करेंगे जिसेस कुंभ राशि में ग्रहण योग बनेगा। वहीं चंद्रमा से द्वादश भाव में बुध और शुक्र की उपस्थिति होकर अनफा योग का निर्माण होगा। ऐसे में आइए जानते हैं आज का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal: धनु, मकर समेत इन चार राशि वालों की आय में हो सकता है इजाफा, पढ़ें दैनिक राशिफल
21 January Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 21 जनवरी 2026 का राशिफल।
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए काम में कुछ कठिनाइयां लेकर आएगा। आपकी अपने बॉस से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है, जिसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। आपको किसी दूसरे से वाहन मांगकर चलाने से बचना होगा। कोई कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है।
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा, उनको लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें। संतान को कहीं बाहर नौकरी मिलने से उन्हें जाना पड़ सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की भी योजना बनाएंगे और किसी दूर रह रहे परिजन की आपको याद सता सकती है। आपका कोई पारिवारिक मामला यदि लंबे समय से चल रहा था, तो उसमें मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचने के लिए रहेगा। आप किसी बात को लेकर दूसरे पर डिपेंड ना रहें और आप अपने कामों में कोई बदलाव न करें। बिजनेस में यदि उतार-चढ़ाव चल रहे थे, तो वह भी काफी हद तक दूर होंगे। पिताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपके सुख-साधनों में वृद्धि होने से मन काफी खुश रहेगा, इसलिए आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखने की आवश्यकता है। आपको संतान से किए गए वादे को पूरा करना होगा।
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपके पास काम अधिक रहने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे और आपके व्याकाग्रता भी बढ़ेगी, लेकिन फिर भी आपको समझदारी दिखाते हुए आगे बढ़ना होगा। संतान की पढ़ाई लिखाई में कोई समस्या आ रही थी, तो उसके लिए उनके गुरुजनों से सलाह मशवरा करें। आपकी माता जी के कोई पुरानी बीमारी उभरेगी, जो आपके लिए टेंशन बन सकती है, इसलिए किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।