Aaj Ka Rashifal 20 April: आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग का संयोग बन रहा है। आज के दिन चंद्रमा मेष राशि में रहने बाद दोपहर को वृषभ राशि में संचरण करेंगे।
20 अप्रैल को वैशाख माह की तृतीया तिथि है। इस दिन नए सप्ताह का पहला दिन है जिसमें कई ग्रहों और नक्षत्रों का संयोग रहेगा। आज के दिन कई राशि वालों के अधूरे काम पूरे होंगे। नौकरी-कारोबार में अच्छी सफलता हासिल होगी। आय में इजाफा होगा और आर्थिक स्थितियां बेहतर रहेंगी। वहीं दूसरी तरफ कुछ राशि वालों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 20 अप्रैल का दिन।
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज किस्मत आपके पक्ष में खड़ी है। कुछ कामों को समय पर छोड़ देना ही आपकी जीत बन सकता है। नई इनकम के रास्ते खुलेंगे और आप पूरे जोश के साथ मेहनत करेंगे। बस जल्दबाजी से बचें। यही आपकी सफलता की कुंजी है। सरकारी काम थोड़ा लटक सकता है, लेकिन शाम तक दोस्तों के साथ पार्टी मूड में रहेंगे।
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। इस पॉजिटिव एनर्जी को सही दिशा देंगे तो बड़ा फायदा मिलेगा। मां के साथ बातचीत से नए विचार जन्म लेंगे। घर में खुशखबरी। नए मेहमान के आने के संकेत हैं। साल का अंत आर्थिक रूप से शानदार रहेगा। डूबा हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज थोड़ा संभलकर चलने का दिन है। बिजनेस में गड़बड़ी से तनाव बढ़ सकता है, लेकिन संतान की सफलता आपका मन खुश कर देगी। आसपास के लोगों पर आंख बंद करके भरोसा ना करें। जीवनसाथी से चल रही तकरार बातचीत से खत्म होगी और रिश्तों में फिर से मिठास लौटेगी।
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज खुशियों की लहर आपके जीवन में आएगी। संतान की उलझनें दूर होंगी और परिवार के साथ हंसी-मजाक का माहौल बनेगा। पार्टी या सेलिब्रेशन का प्लान बन सकता है। दूर बैठे किसी अपने की याद आएगी। ऑफिस में सरप्राइज गिफ्ट या सम्मान मिल सकता है। दिन आपके नाम रहेगा।