Aaj Ka Rashifal 19 May: आज मंगलवार, 19 मई को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है और इस दिन धृति योग और आर्द्रा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस दिन कई राशियों को कुछ लाभ के अवसरों में वृद्धि और योजनाओं में सफलता प्राप्ति के योग रहेंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। अधूरे कार्यों में गति आएंगी वहीं कुछ राशि वालों के प्रेम संबंधों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए 19 मई का दिन कैसा रहेगा।
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज लापरवाही आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है, इसलिए हर काम पूरे फोकस के साथ करें। बिजनेस की कोई अहम डील बीच में अटक सकती है, जिससे मन थोड़ा परेशान रहेगा। परिवार की निजी बातों को घर तक ही सीमित रखना बेहतर होगा। बड़े बुजुर्गों के साथ बिताया गया समय रिश्तों में नई गर्माहट लाएगा। संतान की जिद्दी आदतें आपको सोचने पर मजबूर कर सकती हैं।
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता कमाल दिखा सकती है, लेकिन बिना मांगी सलाह देने से बचना ही समझदारी होगी। शॉपिंग के दौरान खर्चों पर कंट्रोल रखें। जीवनसाथी हर कदम पर आपका मजबूत सहारा बनेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपके खिलाफ चाल चल सकते हैं, लेकिन आपकी बुद्धिमानी सब पर भारी पड़ेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होने के संकेत हैं।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा और नई उम्मीदों से भरा रहेगा। यात्रा या घूमने के दौरान कोई खास जानकारी हाथ लग सकती है। रुके हुए काम तेजी से पूरे होने लगेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत जारी रखनी होगी। जीवनसाथी की सफलता आपका दिल खुश कर देगी। परिवार में किसी फैसले को लेकर जल्दबाज़ी से बचें और मीठी वाणी बनाए रखें।
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज जिम्मेदारियों का बोझ थोड़ा ज्यादा महसूस हो सकता है। एक साथ कई काम आने से मन उलझन में रहेगा। पुरानी गलती से मिली सीख आज आपके बहुत काम आएगी। घर में मेहमानों के आने से रौनक बढ़ेगी। खर्च और आय के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। संतान की खुशी के लिए नया लैपटॉप या गैजेट खरीदने का योग बन सकता है।