Aaj Ka Rashifal 19 June: शुक्रवार, 19 जून को मां लक्ष्मी का दिन है और इस दिन कई तरह के शुभ संयोग बनेंगे। पंचांग के अनुसार 19 जून को पंचमी तिथि रहेगी और आश्लेषा नक्षत्र का संयोग रहेगा। ऐसे में कुछ राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और आय के नए-नए स्त्रोतों से अच्छा लाभ मिलेगा। बैंक बैलेंस में इजाफा भी हो सकता है। वहीं कुछ राशि वालों को सावधानी भी बरतनी होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 19 जून का राशिफल।
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों और शुभ संकेतों से भरा रहने वाला है। किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिससे मन को सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। हालांकि दूर रहने वाले किसी अपने की याद आपको थोड़ा भावुक कर सकती है। नौकरी या करियर से जुड़ा कोई काम आपको यात्रा पर ले जा सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई सहयोगी आपकी राह में छोटी-मोटी परेशानी खड़ी करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आपकी समझदारी हर स्थिति को संभाल लेगी। आज आपकी सूझबूझ से कई काम आसानी से पूरे होंगे, बस किसी भी काम में लापरवाही करने से बचें।
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
आज रिश्तों में अपनापन और मजबूती महसूस होगी, खासकर परिवार और करीबी लोगों के साथ। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने से आपकी पहचान और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे। विरोधियों को मात देने की पूरी कोशिश करेंगे और काफी हद तक सफल भी रहेंगे। हालांकि अपनी निजी या जरूरी बातें किसी से साझा करने से बचें, वरना परेशानी हो सकती है। काम का दबाव थोड़ा ज्यादा रहेगा, जिससे थकान महसूस हो सकती है। यदि किसी से उधार लिया हुआ पैसा है, तो उसे लौटाने का दबाव भी बन सकता है।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
आज का दिन बाकी दिनों से कहीं ज्यादा राहत और खुशी देने वाला रहेगा। आपकी मेहनत आपको नई पहचान दिला सकती है और परिवार के साथ रिश्तों में भी मिठास बनी रहेगी। जीवनसाथी को नई नौकरी या नए अवसर का बुलावा मिल सकता है, जिसके कारण उन्हें बाहर जाना पड़ सकता है। कोई बनता हुआ काम अचानक अटकने से थोड़ी चिंता बढ़ सकती है। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी नए रिश्ते की दस्तक होने के संकेत हैं, जिससे मन में उत्साह बना रहेगा।
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
आज खर्चे आपकी जेब पर थोड़ा ज्यादा असर डाल सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर खर्च करना बेहतर रहेगा। संतान की पढ़ाई और भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं, जैसे मनपसंद कोर्स में दाखिला दिलाना। परिवार में किसी सदस्य के करियर या काम से जुड़ी परेशानी बातचीत से सुलझ सकती है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे मन मजबूत रहेगा। घर के रिनोवेशन या सजावट का रुका हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है। ऑफिस में बॉस आपको कोई नई जिम्मेदारी भी सौंप सकते हैं।