{"_id":"6965e299ab3b6f9f060bf1ce","slug":"aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-of-14-january-2026-mesh-kark-singh-kanya-kumbh-makar-meen-2026-01-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal 14 Jan: मकर संक्रांति पर इन पांच राशि वालों के ऊपर मेहरबान रहेंगे सूर्यदेव, पढ़ें दैनिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal 14 Jan: मकर संक्रांति पर इन पांच राशि वालों के ऊपर मेहरबान रहेंगे सूर्यदेव, पढ़ें दैनिक राशिफल
Wed, 14 Jan 2026 05:03 AM IST
विनोद शुक्ला
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 14 Jan 2026 05:03 AM IST
सार
14 January Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 14 जनवरी 2026 का राशिफल।
विज्ञापन
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
Rashifal 14 January 2026: राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आज कामों में अच्छी सफलता मिलेगी और नौकरी में कार्यरत लोगों के प्रमोशन की बात आगे बढ़ सकती हैं। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा और राजनीति में कार्यरत लोगों के सहयोगी उनके कामों से काफी खुश रहेंगे और उनकी प्रशंसा करेंगे, जिससे आपके जनसमर्थन में इजाफा होगा। आप किसी नए घर की खरीदारी की योजना बनाएंगे, जिसके लिए आपको अपने पिताजी से सलाह की आवश्यकता होगी।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से पेंड़िंग था, तो उसे भी आप पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आपको धन और समय दोनों का सदुपयोग करने की आवश्यकता है और किसी खास काम को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ भी रहेगी।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आप कामों को लेकर जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान को आप कहीं बाहर घूमाने लेकर जा सकते हैं। जीवनसाथी यदि आपसे किसी चीज की फरमाइश करें, तो आप उसे पूरा अवश्य करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। आपको किसी बेवजह के वाद-विवाद में पड़ने से समस्याएं बढ़ेगी।

कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिवारजनों और दोस्तों से आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपने घर की साफ-सफाई पर पूरा ध्यान देंगे। आपके घर किसी मेहमान आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी कानूनी मामले में आपकी कुछ समस्याएं बढ़ सकती हैं। यदि आपने किसी काम को लेकर लापरवाही दिखायी, तो बाद में भी आपके लिए मुश्किल खड़ी करेगा। आप अपने आस-पड़ोस में किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, नहीं तो बेवजह के लड़ाई झगड़ा बढ़ सकते हैं।