फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 13 January: मेष, मिथुन समेत इन चार राशियों की पूरी हो सकती हैं इच्छाएं, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 13 Jan 2026 07:24 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 13 Jan 2026 07:24 AM IST
सार

13 January Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 13 जनवरी 2026 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 13 January 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Rashifal 13 January 2026: आज 13 जनवरी का दिन है आज के दिन लोहड़ी का शुभ संयोग बना रहा है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर तुला राशि के बाद वृश्चिक राशि में होगा। वहीं चंद्रमा विशाखा नक्षत्र में संचार करेंगे। इसके अलावा आज सुनफा और वेशी का भी शुभ योग बन रहा है । ऐसे में आज लोहड़ी के दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन। जानते हैं आज का राशिफल। 


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 13 January 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में काम करने के लिए रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को समय से निभाएंगे, लेकिन आपका किसी की बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, जो जातक किसी कानूनी मामले को लेकर परेशान हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी, तभी उनका वह काम पूरा हो सकेगा।

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 13 January 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए खर्चो भरा रहने वाला है। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। आप किसी बात को लेकर तर्क-वितर्क में न पड़ें। आप नई प्रॉपर्टी की खरीदारी की योजना बनाएंगे, जिसके लिए आप कोई लोन भी ले सकते हैं। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको अपने भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 13 January 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए सामाजिक पद-प्रतिष्ठा को बढाने वाला रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जिससे आपकी खुशियां बढे़गी और आप अपने पिताजी की शारीरिक समस्याओं को लेकर टेंशन में आ सकते हैं। यदि आप कहीं घूमने-फिरने जा रहे हैं, तो वहां आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लगने से आज आपका मन परेशान रहेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 13 January 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप काम के सिलसिले में कहीं बाहर जा सकते हैं। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। माता-पिता के सहयोग से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। संतान का किसी परिक्षा के परिणाम आ सकते हैं। नौकरी में आपको अपने कामों पर पूरी खास जगह बनाये रखने की आवश्यकता है, नहीं तो बेवजह के लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं। किसी सदस्य को नई नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed