Aaj Ka Rashifal 04 March: आज रंगों का पर्व होली है और इस दिन चंद्रमा सूर्य की राशि सिंह में संचरण करेंगे। इस दिन चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा शुरू होगी। इससे अलावा आज कई तरह के शुभ योगों का निर्माण जिसके चलते कई राशि वालों को धन लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 4 मार्च 2026 का राशिफल।
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
आज आपकी काम करने की गति थोड़ी धीमी रहेगी, जिससे आपको काम करने में समस्या आएगी और आपका ध्यान भी इधर-उधर थोड़ा ज्यादा लगेगा। पिताजी से भी आपकी कहासुनी होने की संभावना है, लेकिन आपको बड़ों की बातों पर ध्यान देना होगा और उनके मान सम्मान में कोई कमी ना छोड़े। आपको अपने बॉस से काम को लेकर कोई अच्छी सलाह मिल सकती है, जो आपके काम में आपको पूरी मदद करेगी। बिजनेस को लेकर भी आपको कुछ बड़े बदलाव करने होंगे, जो आने वाले समय में बेहतर रहेंगे।
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयां लेकर आएगा। आपका काम करने में मन थोड़ा कम लगेगा और आपके कुछ विरोधी आपको बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप अपना फोकस काम पर लगाने की पूरी कोशिश करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा, जिससे कि उन्हें परीक्षा में समस्या कम आएगी। आपकी कुछ नहीं लोगों से जान पहचान बढ़ेगी और आप अपनी संतान के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
आज का दिन आर्थिक मामलों में आपके लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा और आपका डूबा हुआ धन भी मिलने की संभावना है। आपको किसी से कोई बात सोच समझ कर बोलनी होगी। कुछ नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। आपके लिए गए निर्णय से आपको कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार को कोई सदस्य नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकता है। आप कुछ नया करने के भी प्लानिंग करेंगे।
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए कशमकश भरा रहने वाला है। संतान की संगति पर आपको विशेष ध्यान देना होगा। आप किसी काम को लेकर दूसरों पर डिपेंड रहेंगे, तो उसमें आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। सामाजिक मामलों में आपकी लापरवाही आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लगा सकती हैं। आपको थोड़ा समझदारी दिखाते हुए कामों को करना होगा। प्रॉपर्टी को लेकर किसी बंटवारे में आप कोई बात बहुत ही तोलमोल कर बोले।