फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और कन्या राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा दिन, पढ़ें अन्य राशियों का हाल

Sat, 03 May 2025 06:09 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 03 May 2025 06:09 AM IST
सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 03 मई 2025 का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 3 May 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
3 May Rashifal - फोटो : freepik

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 3 May 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन रोजगार की तलाश में लगे लोगों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है और सिंगल लोगों की उनके साथी से मुलाकात होगी। आपको यदि कोई शारीरिक समस्या थी, तो उससे भी आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। लेकिन कोई पारिवारिक वाद विवाद आपके लिए सिर दर्द बन सकता है, जिसे आप बैठकर दूर करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके कामों को अटकाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप उन्हें अपनी बुद्धि से आसानी से मात दे सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 3 May 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको सेहत के प्रति लापरवाही करने से बचना होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अविवाहित जातकों के जीवन में उनके साथी की दस्तक हो सकती हैं। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी और कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप अपने किसी मित्र के कहने में आकर कोई इंवेस्टमेंट थोड़ा सोच समझकर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 3 May 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। लेकिन आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा। व्यापार में आपकी योजनाएं आपको बेहतर लाभ देगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है। आपको किसी संपत्ति के चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें आपको कामयाबी हासिल होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 3 May 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों मे अच्छी सफलता मिलेगी। शीघ्रगामी में वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। दोस्तों से आपको एक नई पहचान मिलेगी। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है, लेकिन आप अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिल सकते हैं, जिसमें पुराने गिले शिकवे न उखाड़े। आपको किसी पुराने लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed