Aaj Ka Rashifal 25 May: 25 मई को कई तरह के शुभ योग बनने से कई राशि वालों पर इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। मेष राशि के लिए आज के दिन व्यापार से मुनाफा मिल सकता है। आज के दिन धन की कोई कमी नहीं होगी। वृषभ राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा। रोजगार को लेकर कुछ खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कर्क राशि वाले आज के दिन कोई महत्वपूर्ण फैसला कर सकते हैं। कन्या राशि वालों को आज के दिन धन के मामले में बहुत ही सावधान रहना होगा। वृश्चिक राशि वालों कोई जिम्मेदारी मिल सकती है।
राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 25 मई का राशिफल।
Weekly Horoscope (19 To 25 May): मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, किसे लाभ किसे नुकसान
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। उनकी योजना से अच्छा फल मिलेगा। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके खूब काम आएगी। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपको परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आप कोई फैसला थोड़ा सोच समझकर लें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, जिससे आपका धन को लेकर कोई काम नहीं रूकेगा।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज का दिन आपके व्यक्तित्व में निखार लेकर आएगा। आप अपने कामों में पूरे आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे, जिससे उन्हें पूरा करके ही आगे बढ़ेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको किसी काम को करने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आध्यात्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही जोश से भरा रहने वाला है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से मन काफी खुश रहेगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आज आपको तनाव बना रहेगा। जीवनसाथी यदि आपसे नाराज चल रही थी, तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। राजनीति में कार्यरत लोग अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहें।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला बहुत ही सोच विचारकर लेने की आवश्यकता है। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपके रहन-सहन के स्तर में सुधार आएगा। आप अपने कामों को लेकर मनमौजी ना रहें। आपकी तरक्की के नए-नए मार्गं खुलेंगे। आप अपने व्यापार में योजनाओ में बदलाव लाने के लिए सोच विचारकर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेंगे।