फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 13 May: मेष और वृषभ राशि वालों को सरकारी कार्यो में मिलेगी सफलता, जानें आज का राशिफल

Tue, 13 May 2025 05:54 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 13 May 2025 05:54 AM IST
सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 13 मई 2025 का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 13 May 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
13 अप्रैल का राशिफल - फोटो : adobe stock

Aaj Ka Rashifal 13 May: आज 13 मई, मंगलवार का दिन है और साथ ही ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल है। ज्येष्ठ माह के बड़ा मंगल का विशेष महत्व होता है। आज दिन शुभ योग के चलते कई राशि वालों को लिए दिन शुभ रहेगा। लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। आज के दिन कुछ राशि वालों को कहीं से अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। वहीं कुछ राशि वालों को आज के दिन संभलकर रहना होगा। कामकाज के मामले में कुछ को सावधानी बरतनी होगी। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 13 मई का राशिफल।



राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

Weekly Horoscope (12 To 18 May): इस सप्ताह इन पांच राशि के लोगों के जीवन में आएगा सुखद बदलाव, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 13 May 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today) 
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको किसी सरकारी क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी, लेकिन यदि आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, तो उसमें कोई गड़बड़ी अवश्य होगी। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी संतान भी आपको किसी बात के लिए धोखा दे सकती है, जिससे आपकी टेंशन और बढ़ेगी। आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसे मिलने में आपको समस्या आ सकती है।
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 13 May 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को कार्यक्षेत्रमें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। दान धर्म के कार्यों में भी आप बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। अपने यदि किसी से कोई वादा किया था, तो उसे आपको समय रहते पूरा करने की आवश्यकता है। आपकी कोई बात परिवार में कोई वाद-विवाद खड़ा करा सकती है, इसलिए आप अपनी वाणी पर संयम रखकर कोई बात बोले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 13 May 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आप मेहनत भी अधिक करेंगे। भागदौड़ लगी रहेगी। आप अपने घर और बाहर दोनों जगहों के कामों में संतुलन बनाकर रखें, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आप आगे आएंगे।  आपको पार्टनरशिप में कोई धोखा होने की संभावना है। आप अपने साथी की जरूरतों का पूरा ध्यान देंगे, जिससे दोनों के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 13 May 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today) 
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपको यदि किसी बात को लेकर कोई टेंशन थी, तो उसमें आपके परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आपको जीवनसाथी के भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप अपने काम के साथ-साथ अपने खानपान पर भी पूरा ध्यान दें, क्योंकि आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं। आप यदि किसी काम को लेकर यात्रा पर जा रहे थे, तो वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed