Aaj Ka Rashifal 10 April: दैनिक राशिफल की गणना के अनुसार 10 अप्रैल का दिन कुछ राशि वालों के लिए जहां शुभ रहेगा तो वहीं कुछ के लिए मिलाजुला और सावधानी बरतनी होगी। कुछ राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, कुछ के लिए आज का दिन नौकरी में उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है। आज का दिन कुछ के लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है।
राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 10 अप्रैल का राशिफल।
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी जिम्मेदारी लेकर आने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आपको कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे पारिवारिक समस्याएं भी हल होंगी। आप किसी नए मकान का काम शुरू कर सकते हैं, जिसके लिए आप कोई बड़ी रकम उधार ले सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई वाद-विवाद खड़ा होने की संभावना है। आपको बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचना होगा।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए नौकरी में उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है। आप किसी निवेश को कल पर ना टालें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनाए रखनी होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने बॉस की बातों को इग्नोर नहीं करना है, नहीं तो उनसे कोई बहुत बड़ी भूल हो सकती है। आप किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड ना रहें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कला और कौशल में निखार लेकर आएगा। रचनात्मक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको कोई सरकारी टेंडर मिल सकता है, जो आपके बिजनेस को बेहतर बनाएगा। पार्टनरशिप में आप कोई डील फाइनल करने से बचें। आपकी अच्छी सोच से आपके बॉस काफी खुश रहेंगे। आपने यदि किसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई लोन अप्लाई किया था, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर लापरवाही दिखाएंगे, जिससे आपको बिजनेस में कोई भारी नुकसान हो सकता है। आप यदि अपने आत्मविश्वास को मजबूत करेंगे, तभी आप किसी लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे। पारिवारिक बिजनेस में आपको अपने भाइयों से सलाह-मशवरा करके चलना बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।