फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मिथुन, कर्क और धनु राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें बाकी राशि वालों का हाल

Wed, 08 Nov 2023 07:36 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 08 Nov 2023 07:36 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 8 November 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 8 November 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, लेकिन यदि आपने किसी काम को अपने जूनियर के भरोसे छोड़ा, तो उसमें कोई गलती हो सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाना होगा, नहीं तो अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको आज मानसिक तनाव रहने के कारण आप परेशान रहेंगे।

Aaj Ka Rashifal 8 November 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। आवेश में आकर कोई निर्णय न ले, नहीं तो समस्या होगी। आपको भौतिक वस्तुओं की भी प्राप्ति हो सकती है। किसी नई भूमि वाहन, मकान, दुकान आदि को खरीदने की यदि आप योजना लंबे समय से बना रहे थे, तो वह पूरी हो सकती है। किसी बाहरी व्यक्ति के कारण गृहस्थ जीवन में तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की पूरी संभावना है, लेकिन आप उसमें धैर्य बनाकर रखें और जीवनसाथी के मन में चल रही बातों को जानने की कोशिश करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 8 November 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आप अति उत्साहित होकर किसी काम को करने के लिए हां कर सकते हैं, जिसमें आपका कोई नुकसान भी हो सकता है, लेकिन आपके किसी काम के समय से पूरा न होने से आप कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपसे नाराज रहेंगे। आपको कोई जरूरी जानकारी सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपका कोई विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेगा। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आप उनके सीनियर से बातचीत कर सकते हैं।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 8 November 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने के प्रयास तेज होंगे और भाई बहनों से रिश्तों में यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें आप माता-पिता को लेकर जाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। नए लोगों से मिलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed