Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके घरेलू काम पूरे होंगे और आपको किसी सहयोगी से मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। पिताजी से आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को यदि कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी समाप्त होगी। आपका कोई सहयोगी आपके कामों में आपका पूरा साथ देगा। आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आप अपनी शौक मौज की चीजों पर अच्छा खर्च खर्च करेंगे।
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी भरा रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। आपको अपने भाई व बहनों से कोई बात सोच समझ कर बोलनी होगी। पिताजी को आज कोई पेट से संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए उनके खान-पान का पूरा ध्यान दें। आपको नौकरी में ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कामों को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही हैं। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा मुनाफा लेकर आएगा। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आप किसी काम को दूसरो के भरोसे न छोड़े, नहीं तो उसमें गड़बड़ी हो सकती है।
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो कोई गड़बड़ी हो सकती है। परिवार के सदस्यों में चल रहे मतभेद को आप आपसी बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे। किसी नए काम के प्रति आपकी रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपनी संतान की संगत की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका कोई स्कॉलरशिप से संबंधित एग्जाम क्लियर हो सकता है।