फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मेष, सिंह और धनु राशि वालों को नौकरी में मिलेगा प्रमोशन, जानें अन्य राशियों का हाल

Wed, 30 Oct 2024 07:57 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 30 Oct 2024 07:57 AM IST
सार

आचार्य मानस शर्मा से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 29 अक्तूबर का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 30 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
30 October Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।

Aaj Ka Rashifal 30 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला रहेगा। आपके विरोधी भी प्रबल रहेंगे, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी मात दे सकेंगे। आप कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। आप किसी काम को लेकर यदि जल्दबाजी दिखाएंगे, तो उसमें गड़बड़ी होने से आपको अपने पिताजी से डांट खानी पड़ सकती है। किसी नए घर, मकान, दुकान आदि की खरीदारी का सपना पूरा हो सकता है। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलनी होगी।

Aaj Ka Rashifal 30 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी धन संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, लेकिन आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप कोई निर्णय जल्दबाजी में न लें, क्योंकि उसमें आपसे कुछ गड़बड़ी होने की संभावना है। किसी से आप कोई मन की बात शेयर कर सकते हैं। लेकिन बाद में वह उसका फायदा उठा सकते हैं। लेन देन से संबंधित मामलों मे आपको सूझबूझ दिखाने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 30 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी और आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आपको अपने गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के विरोधी उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपकी सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 30 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी नए काम का हिस्सा बनेंगे। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। जीवनसाथी से यदि आपकी कोई खटपट चल रही है, तो आप उसे मनाने की पूरी कोशिश करें। आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed