फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: कर्क, कन्या और तुला राशि वालों के लिए दिन रह सकता है परेशानी भरा, जानें अपना दैनिक राशिफल

Tue, 28 May 2024 07:32 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 28 May 2024 07:32 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 28 May Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
daily rashifal - फोटो : amar ujala

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 28 May Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आप अपनी शारीरिक समस्याओं पर ध्यान दें। खान-पान की आदतों पर ध्यान दें। आप साझेदारी में किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। व्यवसाय में आप किसी और प्रोडक्ट को भी शामिल कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों को लेकर किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनाएंगे। पारिवारिक समस्याएं मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। आपको किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है।

Aaj Ka Rashifal 28 May Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज किसी वाद विवाद से दूर रहें। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। माता-पिता से आप अपने मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत करेंगे। संतान को आपकी  कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी वह आपसे कुछ नहीं कहेंगे। परिवार में किसी सदस्य को  किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोग  किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं।  जीवनसाथी की ओर से आपको  कोई उपहार मिलता दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 28 May Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप किसी बड़े निवेश के बारे में विचार करेंगे। इस निवेश को अनुभवी व्यक्तियों से पूछ कर करना बेहतर रहेगा। आप अपने जीवनसाथी की सेहत के प्रति सचेत रहें। संतान के करियर को लेकर यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। बिजनेस में आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा, जो जिससे आप खुला खर्च करेंगे। आपको दूसरों से ज्यादा अपने काम को प्राथमिकता देनी होगी।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 28 May Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है।  बिजनेस में भी उतार-चढ़ाव रहने के कारण आपका काम करने में मन थोड़ा कम लगेगा। आपको किसी कानूनी मामले में धक्के खाने पड़ेंगे। उसके बाद आपको कोई राहत मिलती दिख रही है। आप किसी नए घर मकान आदि की खरीदारी की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होती दिख रही है। आपको अपने पिताजी से अपने पारिवारिक बिजनेस को लेकर कुछ बातचीत करनी होगी। आप अपनी संतान से अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed